{"_id":"65e378ac113d8344780759b7","slug":"14-drums-of-tar-stolen-again-in-pikaura-sani-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112327-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिकौरा सानी में फिर 14 ड्रम तारकोल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिकौरा सानी में फिर 14 ड्रम तारकोल चोरी
Sun, 03 Mar 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। हाइवे से सटे पिकौरा सानी से बेख़ौफ़ चोरो ने 14 ड्रम तारकोल चोरी करके सनसनी फैला दिये है।ठेकेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम भी हाथ पांव मार कर वापस लौट गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाइवे से सटे भाजपा नेता का कार्यालय है। उन्हीं के परिसर में शुक्ला कॉन्ट्रेक्शन कम्पनी का तारकोल का ड्रम रखा गया था। शुक्रवार की रात चोर कैम्पस में रखा 14 ड्रम तारकोल उठा ले गये।सुबह घटना की जानकारी होने पर कॉन्ट्रेक्शन कम्पनी के प्रो अखिलेश कुमारी ने सूचना पुलिस को दिया। बता दें कि बीते माह के इसी परिसर से 28 फरवरी को भी 40 ड्रम तारकोल चोर उठा ले गये थे।इसके पहले भी चोर कई घरों को अपना निशाना बना चुके है।
लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आसपास कई तरह की चर्चा हो रही है।
कप्तानगंज के सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले का खुलासा करने के लिये पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।