फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 contenders for distric president

जिलाध्यक्ष के लिए 14 दावेदार

Wed, 30 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Wed, 30 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के चयन के लिए मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर दिन भर गहमा गहमी बनी रही। जिलाध्यक्ष के लिए 14 दावेदारों ने नामांकन किया तो स्थानीय नेताओं व निर्वाचन अधिकारी सकते में आ गए। बाद में किसी एक नाम पर सहमति न बनने के चलते सभी का नाम प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर नये जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी हनुमान  मिश्र और सहायक निर्वाचन अधिकारी दुर्गा राय की देख रेख में शुरू हुई। पूर्वाह्न 11 बजे सांसद हरीश द्विवेदी की उपस्थिति में दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


 इसमें राजेश द्विवेदी, अवधेश सिंह, दिवाकर मिश्र, तपानाथ पाण्डेय, विनोद शुक्ल, अश्विनी उपाध्याय, चतुर्गुन राजभर, महेश शुक्ल, आशा सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पवन कसौधन, विष्णु शुक्ल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, अशोक मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि किसी के नाम पर आम सहमति न बन पाने के चलते निर्णय के लिए प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, प्रेमसागर तिवारी, यशकान्त सिंह, दयाराम चौधरी, सुशील सिंह, उदयभान, अजय सिंह गौतम, सरोज सिंह के साथ ही मण्डल अध्यक्ष,  जिला प्रतिनिधि सदस्य के साथ ही अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed