{"_id":"5a8724644f1c1b0a7b8b76ff","slug":"14-bdo-salary-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 बीडीओ का वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 बीडीओ का वेतन रोका गया
basti
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
अन्त्योदय मिशन और अनुपालन आख्या के दो मामलों में लापरवाही बरतने वाले 14 खंड विकास अधिकारियों का वेतन रोका गया है। यह कार्रवाई जिला विकास अधिकारी ने की है। कहा गया कि जब तक अपेक्षित रिपोर्ट नहीं मिलती तब तक वेतन निर्गत नहीं होगा।
नई व्यवस्था के तहत सभी बीडीओ और एडीओ को ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास करना है, इसके लिए बीडीओ और एडीओ को इस बात का प्रमाण-पत्र देना होगा कि वह रात्रि निवास कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सभी सेक्रेट्रियों का ग्रामवार रोस्टर बनाना है और रोस्टर के हिसाब से गांव में निवास करना है। ग्रामों में निवास करने की जानकारी ग्राम के सार्वजनिक स्थलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर वॉल पेंटिंग करानी है। इसी तरह मिशन अन्त्योदय में सभी बीडीओ को ग्राम पंचायत का सर्वे कराकर और पाई गई कमियों को संबधित विभागों को भेजना था। जिला विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये निर्देश विभागीय मंत्री की समीक्षा बैठक में दिए गए थे। इसके अनुपालन की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी को दी गई। बताया कि अभी तक किसी भी बीडीओ ने दोनों मामलों में प्रमाण-पत्र नहीं दिया। बताया कि सदर ब्लॉक के बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों का तो रोस्टर दे दिया मगर अपना रोस्टर नहीं दिया। इसलिए सभी बीडीओ का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
भ्रष्टाचारमुक्त ब्लॉक होने का देना होगा प्रमाण-पत्र
नई व्यवस्था के तहत ब्लॉक स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए शासन ने सभी बीडीओ को इस बात का प्रमाण-पत्र देना होगा कि उनके ब्लॉक का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैै। विभागीय मंत्री के निर्देश के बाद भी अभी तक किसी बीडीओ ने भ्रष्टाचार मुक्त ब्लॉक होने का प्रमाण-पत्र नहीं दिया।