फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत--

भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत--

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत--
फोटो
विज्ञापन

भाकियू लोक शक्ति गुट ने तहसील में लगाई पंचायत
बिजली बिल समय से नहीं उपलब्ध कराए जाने पर नाराजगी
किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। भारतीय किसान यूनियन की लोक शक्ति गुट की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में किसान समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई गई। जिसकी अध्यक्षता अयोध्या नाथ तिवारी और संचालन मुनीलाल यादव ने किया।
पंचायत में अयोध्या नाथ तिवारी ने कहा कि विद्युत निगम की ओर से किसानों को समय से बिल नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे बिल का बोझ बढ़ता ही जा रहा है और किसान कर्जदार हो रहे हैं। चेतावनी दी कि हर माह बिल नहीं उपलब्ध कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे पीड़ित को समय से न्याय मिल सके। फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने और क्षति की भरपाई करने की मांग की गई। आग में नौवागांव के रामवृक्ष का घर जल गया लेकिन पांच माह में भी आर्थिक मदद नहीं दी जा सकी। भानपुर से रुधौली को जोड़ने वाले मार्ग को चौड़ा करने की भी मांग उठाई है। पंचायत के बाद समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को संबोधित 10 मांगों वाला पत्र तहसीलदार नवीन प्रसाद को दिया। इस मौके पर रघुवर चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, राजबली, राम करन, मुजीर्बुरहमान, सिरताजी देवी, प्रहलाद मौर्या, विद्यावती, सिरताजी, प्रहलाद, कोदई मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो

नहीं मिल रहा राशन, कार्ड धारकों का प्रदर्शन
तीन माह से इंतजार कर रहे हैं कार्ड धारक
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। विकासखंड की ग्राम पंचायत महुआ डाबर में तीन महीने से राशन का वितरण नहीं हुआ है। सोमवार को कार्डधारकों ने ब्लॉक पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित मांग पत्र बीडीओ दिया है। महुआ डाबर के राशन कार्ड धारक गुलहसन, कबूतरा, रानी, किरन, सीमा, सोनी, सियाराम, रामकुमार, गंगाराम, जग्गू, गुड्डी, मेहरून्निसा आदि सोमवार सुबह ब्लॉक पर पहुंचे। कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार पिछले तीन माह से राशन नहीं दे रहे हैं। हमेशा यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि आपका अंगूठा मैच नहीं कर रहा है। जिससे हम लोग राशन से वंचित हो जा रहे हैं। इससे राशन कार्ड धारकों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांगपत्र बीडीओ को दिया। इस बारे में बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कराया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में हुआ कामकाज, खुली रहीं दुकानें
बस्ती बंद: हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए संघर्ष समिति का आंदोलन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संघर्ष समिति संयुक्त अधिवक्ता संघ का आंदोलन डॉ. अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को भी जारी रहा। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार को दिया।

अधिवक्ता जगनरायण यादव के हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संघर्ष समिति संयुक्त अधिवक्ता संघ सोमवार को बस्ती बंद करने की घोषणा की थी। सुबह सात बजे अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। शास्त्री चौराहे से स्टेशन रोड होते हुए कचहरी परिसर पहुंचे। हालांकि सुबह 10 बजे से नियमित दुकानें खुली रहीं जिसका कहीं कोई विरोध नहीं होने पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली। कचहरी परिसर पहुंचने के बाद डॉ. अजय पांडेय की अगुवाई में डीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार को चार सूत्री ज्ञापन दिया। मांग की है कि अधिवक्ता के हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद व दिव्यांग बेटी को सरकारी नौकरी दी जाए। चेतावनी दी कि यदि 22 मार्च तक मांगें पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता अपने आंदोलन का स्वरूप बदलने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान उपेंद्रनाथ दुबे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रताप शुक्ल, अरविंद दुबे, पावेंद्र पुरी, शैलजा पांडेय, अवनीश चौधरी, अरुण लाल, जितेंद्र चौधरी, विकास, गोपाल चंद्र पांडेय, यशवंत सिंह, दयाशंकर दुबे, परमात्मा चौधरी, आनंददुबे , रामकृष्ण त्रिपाठी, नरेंद्र पांडेय, शरद चतुर्वेदी समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed