फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खरीद में बैकफुट पर पीसीएफ, कम हुआ लक्ष्य

खरीद में बैकफुट पर पीसीएफ, कम हुआ लक्ष्य

Tue, 15 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खरीद में बैकफुट पर पीसीएफ, कम हुआ लक्ष्य
खरीद में बैकफुट पर पीसीएफ, कम हुआ लक्ष्य
विज्ञापन

प्रशासन ने दस हजार एमटी की कटौती
लक्ष्य को अन्य एजेंसियों में बांटा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। धान खरीद में समितियों की लापरवाही व खरीद की धीमी प्रगति को देखकर प्रशासन ने पीसीएफ का खरीद लक्ष्य घटा दिया है। पीसीएफ के 43 हजार एमटी के लक्ष्य में से दस हजार की कटौती कर दी है। इस कटौती किए गए लक्ष्य को खाद्य विभाग, यूपीपीसीयू व कर्मचारी कल्याण निगम में बांट दिया है।
खरीद को लेकर सरकार की मंशा साफ है, मगर सरकार के निर्देशों पर लापरवाह बनी पीसीएफ की कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रशासन ने उसके लक्ष्य में दस हजार की कटौती कर दी है। पीसीएफ के चलते प्रशासन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। धान खरीद के लक्ष्य को 28 फरवरी तक पूरा करना है, जबकि अभी तक करीब 74 प्रतिशत पर पहुंचा है। इसमें सर्वाधिक खरीद केंद्र वाली एजेंसी पीसीएफ अब भी लक्ष्य से करीब 38 प्रतिशत दूर है, जबकि केवल खाद्य विभाग लक्ष्य पूरा कर चुका है। प्रशासन ने लक्ष्य की जो नई सूची जारी की है उसमें खाद्य विभाग 27 केंद्रों से लक्ष्य 24300 एमटी के सापेक्ष 26513 मीट्रिक टन की खरीद कर चुका है। पीसीएफ अपने 44 केंद्रों से लक्ष्य 33 हजार एमटी के सापेक्ष अब तक 20516 एमटी, यूपीपीसीयू के चार केंद्रों से अब तक 5853 एमटी, उ.प्र. राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के तीन केंद्रों से 2500 लक्ष्य के सापेक्ष 1400 एमटी जबकि एफसीआई ने अब तक लक्ष्य 3300 के सापेक्ष मात्र 14.65 प्रतिशत की खरीद की है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य रसद विभाग की विपणन शाखा ने लक्ष्य से अधिक खरीदारी की है। पीसीएफ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि, खरीद अभी 28 फरवरी तक होनी है। लक्ष्य 74100 एमटी पूरा करने का प्रयास हो रहा है। प्रशासन ने पीसीएफ के लक्ष्य में दस हजार एमटी की कटौती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed