फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   श्रद्धापूर्वक याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति

श्रद्धापूर्वक याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति

Tue, 04 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति
श्रद्धापूर्वक याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, अधिवक्ता दिवस पर विभिन्न संगठनों ने किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती पर विभिन्न संगठनों के साथ अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। अधिवक्ता दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि नवागत जिला जज राजीव गोयल रहे। अधिवक्ताओं ने डॉ. प्रसाद को नमन किया। इस दौरान जिला जज ने अधिवक्ता दौलतराम अस्थाना व गिरिश प्रसाद शुक्ल के चित्र का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवागत जिला जज के स्वागत से हुई। जिला जज गोयल ने कहा कि डॉ. प्रसाद के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व है कि वे वादकारियों को न्याय दिलाने में न्यायालय का सहयोग करें। एडीजे अनिल कुमार, मनमीत सिंह सूरी, अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद शुक्ल, भारत भूषण वर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, हरि नरायन पांडेय, सिविल बार के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे, महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल, गोपालचंद पांडेय व अपूर्व शुक्ल ने संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय ने किया। दूसरी ओर कमिश्नर बार एसोसिएशन, टैक्सेसन बार ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर न्यायिक अधिकारी अब्दुल कयूम, संजीव कुमार, पृथ्वीपाल यादव, हर्ष अग्रवाल, कविता मिश्रा, श्वेता यादव, इला चौधरी, मनोज कुमार, हरिश्चंद्र, प्रदीप कुमार सिंह, जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, महामंत्री रवि शरण सिंह, यंग बार के अध्यक्ष भानु प्रसाद शुक्ल, अजय प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव नरायन पांडेय, चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी जबकि कमिश्नर्स बार के अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, महेश कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र नाथ मतवाला, भागवत प्रसाद, विनय कुमार बक्शी, टैक्सेसन बार के कार्यक्रम में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, एच रहमान, मनीष श्रीवास्तव, राधेमोहन, मनमोहन श्रीवास्तव, प्रीती खरे, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद किया। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय सचिव मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने किया। इस मौके पर अशीष श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, लाल देवेंद्र श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, उत्कर्ष श्रीवस्तव, विश्वास श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। जॉगर्स क्लब के सदस्यों ने शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई। इस मौके पर मंजेश कुमार, सोनू पांडेय किट्टू भाई, अरविंद कुमार निषाद, उमेश कुमार, जोगिंदर कुमार परदेसी, कमरुद्दीन व अंजली आदि मौजूद रहे। कायस्थ वाहिनी ने प्रेस क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम राष्ट्रपति को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी रखी। इस मौके पर वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, वाहिनी प्रमुख पंकज भैय्या, साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला, डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग, राजेश मिश्र, वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. सौरभ सिन्हा, डब्बू श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत, राज श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed