{"_id":"5bfee2babdec2241c54d0cfc","slug":"131543430842-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने जांचे आवास और शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने जांचे आवास और शौचालय
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बीडीओ ने जांचे आवास और शौचालय
नरखोरिया और बारहकोनी का निरीक्षण
कमियों पर जताई नाराजगी, प्रधान को नोटिस, सेक्रेट्री को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। ओडीएफ गांवों में शौचालयों के प्रयोग और उनके निर्माण की प्रगति की जांच करने बीडीओ रामनगर हरिश्चंद्र निकले। वह बुधवार को नरखोरिया व बारहकोनी गांव में पहुंचे। यहां अपूर्ण मिले शौचालयों और आवासों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान से कारण बताओ नोटिस तलब किया तो संबधित सेक्रेट्री को अधूरे कार्यों को पूरा कराने की चेतावनी दी है।
बीडीओ ने रामनगर ब्लॉक के नरखोरिया व बारहकोनी गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जांची। इसमें शौचालय और आवासों का जायजा लिया। बीडीओ ने बारहकोनी में शौचालय बने होने पर संतुष्टि जताई लेकिन शौचालयों में गैस पाइप लगा होने पर नाराजगी जताते हुए उसे तुरंत हटवाने के निर्देश ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री को दिए। वहीं, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जबकि पूर्व में बने आवास पर लोगों के नाम न लिखे मिलने पर नाराजगी जताई। इस कार्य को तत्काल करवाने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत नरखोरिया की जांच में कई शौचालय अपूर्ण मिलने पर ग्राम प्रधान से कारण बताओ नोटिस तलब किया गया है जबकि ग्राम विकास अधिकारी विमल चन्द्र मिश्रा को कड़ी चेतावनी के साथ अपूर्ण मिले कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करानेेे के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सतीश चन्द्र गौतम, प्रधान के प्रतिनिधि सुनील कुमार, राज कुमार व अन्य मौजूद रहे।