फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भाजपा पर भारी पड़ेगा एससीएसटी एक्ट में नया प्राविधान: राजबब्बर

भाजपा पर भारी पड़ेगा एससीएसटी एक्ट में नया प्राविधान: राजबब्बर

Wed, 15 Aug 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Wed, 15 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पर भारी पड़ेगा एससीएसटी एक्ट में नया प्राविधान: राजबब्बर
कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। एससी-एसटी एक्ट के नए प्रावधान से किसी और को नहीं, बल्कि भाजपा को नुकसान होगा। इस देश को राम, कृष्ण और गांधी जैसी सोच की जरूरत है। देश को ऐसा समाज चाहिए जिसमें अमीर और गरीब सभी को न्याय मिले। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि ‘वोट की राजनीति’ भाजपा पर सटीक बैठती है।
विज्ञापन

जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों और ध्वस्त फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे राजबब्बर ने बड़े आश्चर्य की बात है कि जिस जिले में सत्तारूढ़ दल के सांसद और विधायक हों, वहां की जनता परेशान हो। ऐसे राजनीतिक दल को स्वार्थी कहना गलत नहीं होगा। यह पार्टी लोगों की सुरक्षा को महत्व नहीं देती। वह केवल वोट को महत्वपूर्ण मानती है। जाति और धर्म के नाम पर वोट हासिल करने का नजरिया सिर्फ भाजपा के पास है।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम जिले में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, लेकिन वे बाढ़ से परेशान लोगों का हाल जानने नहीं गए। इससे साफ हो जाता है कि उन्हें जन सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। राजबब्बर ने कहा कि कल्याणपुर में गांव की एक अनपढ़ महिला ने उनसे कहा कि साहब जहां बोल्डर से बांध को बचाना चाहिए, वहां ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बांध 1972 में तत्कालीन विधायक सुरेंद्र प्रताप पांडेय के प्रयास से बना था। अगर सही तरीके से बांध की मरम्मत करा दी जाए तो सैकड़ों गांव के लोग बाढ़ से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसे पर राजबब्बर ने कहा कि मोदी व योगी सरकार कहती है कि भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। लेकिन जब भ्रष्टाचार के मामले में केस ही दर्ज नहीं होगा तो क्या कहा जाए। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में एक ऐसी कंपनी को शामिल किया गया है जो अनुभवहीन है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकारी कंपनी एचएएल को इससे दूर कर दिया गया। यही नहीं 500 करोड़ की डील के बजाय 1650 करोड़ में खरीद की गई।
राजबब्बर ने देवरिया बालिका गृह में हुई घटना पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। बोले गोरखपुर से महज 55 किमी. दूरी पर स्थित इलाके में इतनी बड़ी घटना हुई, लेकिन मुख्य आरोपी को जांच से पहले ही बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि इन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वाले कौन हैं। राजबब्बर ने कहा कि भाजपा गाय पर भी राजनीति करती है, लेकिन भूख से सबसे अधिक गायों की मौत इसी सरकार में हुई है।

बाढ़ग्रस्त इलाके में पीड़ितों से मिले राजबब्बर
विक्रमजोत। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर विक्रमजोत के कटान का दंश झेल रहे बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे। यहां कल्यानपुर व लोलपुर-विक्रमजोत अधूरे तटबंध पर नजर डाली। हालात से रुबरू हुए और कहा कि बांध बनने के लिए धन की जरूरत है। सांसद विधायक अपनी निधि से इसे बनवा सकते हैं। यदि वे ऐसा नहीं कर रहे तो उनसे जनता हिसाब मांगें।
तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जिले की सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नरायन पांडेय, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद पांडेय, राना कृष्ण किंकर सिंह, पूर्व विधायक राम जियावन, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शीला शर्मा, नर्वदेश्वर, ज्ञानेंद्र पांडेय, शिवशंकर भारती, प्रेमसागर, घनश्याम दूबे, राममिलन चौबे, प्रेमसागर पाठक, अंकुर वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे लोलपुर-विक्रमजोत के अधूरे तटबंध गौरियानयन गांव पहुंचे। वहां उसके हालातों के बारे में रिटायर्ड कर्नल शमशेर बहादुर सिंह से बातचीत की। बाद में कटान व बाढ़ प्रभावित गांव कल्यानपुर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर हालात जाने। ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि करीब 40 साल पहले यहां पर कांग्रेस के तत्कालीन विधायक सुरेंद्र प्रताप नरायन पांडेय उर्फ कोर्ट साहब ने जो ठोकर बनवाए थे वही ठोकर आज भी गांव की सुरक्षा कर रहे हैं।

यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालात की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय के सहयोग से बनाएंगे, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गांव के बीस हजार आबादी की समस्या को सदन में भी उठाया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस इसके लिए संघर्ष भी करेेगी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जानकारी होने के बाद रालोद नेेता समर्थकों के साथ कल्याणपुर पहुंचे। यहां उन्होंने धरना दिया। इसकी भनक लगते ही छावनी पुलिस रालोद नेता सहित सभी को हिरासत में ले लिए और वहां से हटा दिया। इसकी शिकातय ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष से की। जिस पर राजबब्बर ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर हर संघर्ष कुचलने का काम भाजपा कर रही है। इसका जवाब जनता के बीच सरकार को देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed