फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 year old boy Dive in Saryoo river

सरयू नदी में स्नान करते समय 13 वर्षीय बालक लापता

Wed, 11 May 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
13 year old boy Dive in Saryoo river
सरयू नदी में स्नान करते हुए 13 वर्षीय बालक लापता
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती )। थाना क्षेत्र के कटरिया चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे नदी में स्नान करते समय एक तेरह वर्षीय बालक तेज धारा में लापता हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग एवं स्थानीय गोताखोर नदी में लापता बालक की तलाश में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक बालक का पता नहीं चल सका था।

मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे विशुनदासपुर गांव निवासी श्याम लाल का तेरह वर्षीय बेटा कृष्णा अपने दोस्त हरिओम (11), अजीत मौर्या (13) एवं देवांश (12) के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया। अचानक पैर फिसलने के कारण कृष्णा गहरे पानी में लापता हो गया। इसे देख अन्य साथियों ने भागकर परिवार वालों को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता बालक की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed