फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 named in three incidents of assault

मारपीट की तीन घटनाओं में तेरह नामजद

Mon, 29 Nov 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
13 named in three incidents of assault
मारपीट की तीन घटनाओं में 13 नामजद
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी, बलवा में दो को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुरानी बस्ती, रुधौली, लालगंज व कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से दो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार निवासी नंदलाल कन्नौजिया का आरोप है कि मोहल्ले के दीपक, रिंकू, अरुण, अक्कू, प्रमोद उनकी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। वहीं, कृष्ण गोपाल गुप्ता का आरोप है कि नंदलाल, संदीप, विकास और शुभम ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा।
विज्ञापन

रुधौली थाने के पकरी सोयम निवासी संजय कुमार का आरोप है कि गांव के राजकुमार पांडेय ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। लालगंज थाने के आमकोईल निवासी बब्लू चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में आयोजित बहू भोज के समय खाना खाने के दौरान गांव के अजय चौधरी, जगराम, देवेंद्र व योगेंद्र चौधरी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें व पिता को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी, बलवा व अन्य धाराओं में आरोपित अभिषेक व युवराज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed