{"_id":"601846a48ebc3e340274b010","slug":"13-named-in-three-incidents-of-assault-basti-news-gkp383107266","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की तीन घटनाओं में 13 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की तीन घटनाओं में 13 नामजद
विज्ञापन
मारपीट की तीन घटनाओं में 13 नामजद
बस्ती। कलवारी और कप्तानगंज थानाक्षेत्र में मारपीट की तीन घटनाओं में पुलिस ने 13 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कलवारी के गायघाट निवासी सुधराम ने तहरीर दी। बच्चों के विवाद में विपक्षियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए चाकू से हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव के उस्मान, प्रधान, चौधरी और पिदु पर केस दर्ज किया है।
वहीं कप्तानगंज के गोविंदपारा निवासी ओंकारनाथ तिवारी का आरोप है कि गांव के विपक्षी दिवाकर पाठक, सुधाकर पाठक, प्रभाकर पाठक और पदमाकर पाठक ने उन्हें अपशब्द कहते हुए पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी।
इसी थाने के भैरोपुर निवासी उषा पत्नी राजमणि का आरोप है कि खेत के मेड़ पर जाते समय गांव के ही विजय बहादुर, प्रेमा उर्फ प्रेमशीला, घिराऊ तथा बाबूलाल ने पीट दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।