फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   127 villages are critical for tb

टीबी के लिए 127 गांव संवेदनशील

Fri, 23 Feb 2018 11:30 PM IST
basti
basti Updated Fri, 23 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
127 villages are critical for tb
टीबी चिकित्सालय बस्ती। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

टीबी रोग के समूल नाश के लिए केंद्र सरकार रोगियों की पहचान कर उनका इलाज कराएगी। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में जिले के 13 ब्लॉकों के 127 गांव टीबी रोग के लिए संवेदनशील पाए गए हैं। यहां पिछले पांच साल में दो से तीन रोगी मिले हैं। ऐसे में इन गांवों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
टीबी रोग उन्मूलन के लिए अब स्वास्थ्य विभाग 24 फरवरी से 10 मार्च तक घर-घर घूम कर रोगियों को चिह्नित करेगा। इनके बलगम की दो जांच के बाद यदि टीबी पॉजिटिव मिलता है तो उन्हें केंद्र पर बुलाकर दवा खिलाई जाएगी। यही नहीं ऐसे रोगियों के लिए आशा, एएनएम अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हर दिन जरूरत के मुताबिक दवा खिलाने के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं टीबी के लक्षण
दो सप्ताह से अधिक खांसी आना
खांसी के साथ बलगम आना
अचानक तेजी से बगैर प्रयास वजन कम होना
रात में सोते समय बेवजह पसीना आना
सीने में दर्द होना

सीएमओ बोले
सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि टीबी रोग के उन्मूलन का प्रयास सरकार कर रही है। जिले में संवेदनशील 127 गांवों सूची बना ली गई है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप करेगी। जिन गांवों को इस सूची में शामिल किया गया है। वहां पिछले पांच साल में टीबी के तीन-चार रोगी मिले हैं। ऐसे में यह अंदेशा है कि गांव के कम से कम सौ लोग इससे प्रभावित हुए होंगे। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जो भी रोगी मिलेगा उसकी दवा स्वास्थ्य विभाग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed