{"_id":"612e5bbe8ebc3ea756371ad7","slug":"125-absent-in-cdo-inspection-basti-news-gkp4074645149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के सौ से अधिक कर्मी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के सौ से अधिक कर्मी अनुपस्थित
विज्ञापन

- सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल, एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति
- शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालय में नहीं बैठ रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रभारी डीएम व सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने मंगलवार को जिले के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्युत विभाग के तीनों खंडों के अलावा पीडब्लूडी के दोनों खंड के अधिशासी अभियंता गायब मिले। इन विभागों के अलावा अन्य विभागों के कुल 125 कर्मी व अधिकारी उपस्थित नहीं पाए गए। इनके एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति प्रभारी डीएम ने की है।
सुबह दस बजे से लेकर 10.40 तक प्रभारी डीएम ने विभागों में निरीक्षण किया। बिजली विभाग के तीनों एक्सईएन सहित 31 कर्मी आफिस समय से नहीं पहुंचे थे। इसके बाद प्रभारी डीएम ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां दस कर्मी, लघु सिंचाई विभाग में पांच कर्मी, वाणिज्य कर विभाग में आठ कर्मी, लोक निर्माण विभाग के दोनो खंडों के एक्सईएन के अलावा चार कर्मी समय से आफिस नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा दो डिप्टी आयुक्त व तीन सहायक आयुक्त भी जांच में आफिस में नहीं थे। इसी क्रम में उप निदेशक कृषि कार्यालय में डीपीडी व अवर अभियंता समेत सात कर्मी, भूमि संरक्षण विभाग में अवर अभियंता समेत चार, उद्यान में दो के अलावा विकास भवन के विभिन्न विभागों में 14 कर्मी मंगलवार के अलावा अन्य तिथियों में अनुपस्थित पाए गए। बीएसए कार्यालय में छह कर्मी, कलेक्ट्रेट में छह कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा आरएफसी, पीसीएफ, जल निगम भी निरीक्षण हुआ। यहां नलकूप विभाग में 15, जल निगम में दस, पीसीएफ में तीन कर्मियों के अलावा करीब आधा दर्जन कर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी की बात सीडीओ को बताई गई जबकि आरएफसी कार्यालय में महज दो अधिकारी नहीं आए थे।