{"_id":"5ccb461bbdec2207826dc4cd","slug":"121556825627-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
परसा जाफर चौराहे के पास बुधवार की रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सांऊघाट। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर चौराहे के समीप बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कनैली निवासी वीरेंद्र कुमार (32) पुत्र बहाऊ बुधवार की रात जिला मुख्यालय से मजदूरी करके साइकिल से घर कनैली लौट रहे थे। वह परसा जाफर चौराहे से जैसे ही आगे बढ़े थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में वीरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। घर वालों को हादसे की जानकारी दी गई। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।