{"_id":"5c97a8c8bdec221473374491","slug":"121553443016-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए दर दर चक्कर लगा रहा पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए दर दर चक्कर लगा रहा पात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास के लिए चक्कर लगा रहा पात्र
फोटो
लाभार्थी की सूची में पीछे के लोगों को दे दी गई आवास की रकम
टिनशेड में परिवार के साथ रहते हैं पूरे दिवान के रामसाजन
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक में आवासीय योजना में मनमानी हो रही है। पात्रता सूची में नाम रहने के बाद भी सालों से पूरे दिवान में एक परिवार टिनशेड में जीवन यापन कर रहा है। पात्रता सूची के पीछे वाले लोगों को आवास भी मिल गया है। इस गरीब को प्रधान और सेक्रेटरी की ओर से आश्वासन का घूंट पिलाया जा रहा है।
रामसाजन का सात लोगों का परिवार है। बताया कि ग्राम सभा के आवासीय सूची में नाम रहने के बावजूद न जाने क्यों नहीं दिया जा रहा है। गांव के सेक्रेटरी को दो बार आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी दी है पर अभी तक खाते में रकम नहीं आई है। हमारे नाम से बाद वालों को आवास मिल चुका है। पूछने पर हमेशा प्रधान और सेक्रेटरी सिर्फ आश्वासन देेते हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान दीपक का कहना है कि कागजात विभाग में जमा है। आवास की रकम भी जल्द ही मिल जाएगी। एडीओ पंचायत आनंद स्वरूप ने बताया कि पात्रता के बाद भी अब तक गरीब को आवास नहीं मिला है। इसकी जांच होगी। गरीब को आवास दिलाया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।