फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शहर के बिजली व्यवस्था की चाकचौबंद की तैयारी

शहर के बिजली व्यवस्था की चाकचौबंद की तैयारी

Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर के बिजली व्यवस्था की चाकचौबंद की तैयारी
शहर की बिजली व्यवस्था चौकस करने की तैयारी
विज्ञापन

शहर में सात नए उपकेंद्रों की स्थापना की गई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सूबे में विद्युत व्यवस्था चाक-चौबंद हो इसके लिए शासन ने आदेश जारी किया है और इसे परवान चढ़ाने के लिए विद्युत निगम पूरी तैयारी कर रहा है। इसी के तहत शहर में सात उपकेंद्रों की स्थापना की गई है। इन उपकेंद्रों की स्थापना से जहां लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं, निगम को बिजली आपूर्ति में भी समस्या नहीं आएगी।
शहर में 29 हजार से अधिक विद्युुत उपभोक्ता हैं, जिन्हें विद्युत सप्लाई देने में विभाग को पसीना छूट जाता था, लोड बढ़ने पर अक्सर बिजली ट्रिप कर जाती थी। सबसे अधिक समस्या तो गर्मियों में होती थी, कूलर, एसी सहित अन्य उपकरणों के बोझ से उपकेंद्र हांफते नजर आते थे। लेकिन राहत भरी बात यह है कि शासन की मंशा के अनुरूप बिजली मुहैया कराने के लिए निगम की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय परिसर में नए उपकेंद्र की स्थापना की गई हैं, इस उपकेंद्र से पांच एमवीए की बिजली मुहैया कराई जाएगी। उपकेंद्र का निरीक्षण करते पहुंचे मुख्य अभियंता ओपी यादव ने कहा कि भविष्य में इस उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी, और इसे पांच की जगह दस एमवीए किया जाएगा। कहा कि यह उपकेंद्र उपभोक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता संतोष कुमार, मनीष अग्रवाल, वीके मिश्रा, हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed