{"_id":"5c1157f5bdec22419c5f1ba4","slug":"121544640501-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से एडीओ समाज कल्याण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से एडीओ समाज कल्याण की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ट अटैक से एडीओ समाज कल्याण की मौत
विक्रमजोत ब्लॉक के आवास में हुई घटना
गोरखपुर के रहने वाले थे एडीओ राजाराम
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। ब्लॉक कार्यालय में तैनात एडीओ समाज कल्याण राजाराम की हृदय गति रुकने से मंगलवार की रात में मौत हो गई। घटना ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी आवास में हुई।
राजाराम करीब 10 वर्ष से यहां तैनात थे। मृदुभाषी व सरल स्वभाव के एडीओ की अचानक मौत की खबर से लोग स्तब्ध रह गए। ब्लॉक कर्मियों व क्षेत्रवासियों में शोक है। घटना की सूचना पर पहुंचे उनके परिजन शव को उनके पैतृक स्थान बारूननगर, गोरखपुर लेकर गए। ब्लॉक कर्मियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में बीडीओ इंद्रपाल सिंह यादव, एडीओ पंचायत आनंद स्वरूप सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव जयशंकर अशोक श्रीवास्तव, मनोज चौहान ,जेई फारूख अहमद सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।