फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संशोधित- असुरक्षा की आशंका हो तो हमें बताएं: सीओ

संशोधित- असुरक्षा की आशंका हो तो हमें बताएं: सीओ

Thu, 13 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
संशोधित- असुरक्षा की आशंका हो तो हमें बताएं: सीओ
श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

सीओ ने कहा, बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश देता है अपराजिता अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बेटियों आपको कहीं भी असुरक्षा का अहसास हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। इसके लिए डायल 100, 1090, 181 आदि हेल्पलाइनें हैं। यहां शिकायत करने वालों की पहचान भी गुप्त रहती है। बस आप डरना नहीं, सहना नहीं। यह बात पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुुमार वर्मा ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कही।
उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि ओछी मानसिकता ही महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। इसके लिए तीन बातें महत्वपूर्ण हैं शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकार की जानकारी। सीओ ने कहा कि थोपे गए निर्णय के बजाय अपने इरादों को मां-बाप से बताएं। उनके निर्णयों में भागीदार बनें। जब बात सुनी जाने लगेगी तब अपराजिता बनने की दिशा में बालिकाएं आगे बढ़ पाएंगी। अमर उजाला का मिशन अपराजिता यही संदेश देता है। महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के इस अभियान में सभी छात्राओं को बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि घर से स्कूल आते जाते समय यदि शोहदें परेशान करें तो छिपाएं नहीं अपनों से साझा करें। बेटियां यदि पहली बार ही इसका प्रतिकार करेंगी तो ऐसे लोगों के हौसले टूटेंगे। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कानून और हेल्पलाइन हैं। 1090, 181 और डायल 100 का उपयोग कर किसी भी तरह की परेशानी से निजात पा सकती हैं। अपना ही नहीं आसपास और सहेलियों को भी इस संबंध में जागरूक करें। गांधीनगर पुलिस चौकी प्रभारी मीरा चौहान ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि नाखून और हेयर पिन सिर्फ फैशन का विषय नहीं बल्कि एक अस्त्र हैं। असामान्य स्थिति में इसका प्रयोग कर आत्मसुरक्षा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दशा बदलने में सहायक होगा अभियान: प्रधानाचार्य
आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शशिकला श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की दशा और दिशा बदलने में अमर उजाला का यह अभियान सहायक सिद्ध होगा। इस अभियान से जुड़ने पर छात्राओं में सुरक्षा, कर्तव्य और अधिकार की समझ पैदा होगी। ऐसे कार्यक्रमों की जितनी सराहना की जाए वह कम है।


छात्राएं बोलीं: सराहनीय है अमर उजाला की पहल
आर्य कन्या कॉलेज की छात्राओं ने मिशन अपराजिता की सराहना की। छात्रा जया पांडेय ने कहा कि यह अभियान छात्राओं में सुरक्षा, उत्तरदायित्व और आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाता है। वैष्णो पांडेय ने कहा कि महिलाओं के प्रति भेदभाव ही उनके विकास में बाधक है। थोड़ा सा अवसर मिलने पर भी लड़कियां अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह बना लेती हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की इस पहल से जागरूकता आएगी। एकता पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालयों में होने चाहिए। इसमें सुरक्षा के बारे में जो जानकारी दी गई उससे अपराजिता बनने में कोई रोक नहीं सकता। छात्राएं साहस के साथ अन्याय के खिलाफ जिस दिन मुखर हो जाएंगी समाज खुद-बखुद रास्ता दे देगा। प्रज्ञा ने कहा कि महिलाओं पर चर्चा का इतना अच्छा मंच कभी नहीं मिला। इस पहल से निश्चित तौर पर नारियां मुखर होंगी, अपने अधिकारों को समझेंगी और सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने में सक्षम बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed