{"_id":"5ba93633867a55019f2c92d1","slug":"121537816115-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएन में 115 केडीसी में 14 नामांकन पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएन में 115 केडीसी में 14 नामांकन पत्र बिके
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एपीएन में 115 केडीसी में 14 नामांकन पत्र बिके
छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया में आयी तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सात पदों के लिए लिए हो रहा है। सोमवार को नामाकंन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन कुल 115 नामांकन पत्र खरीदे गए।
महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए चुनाव एक अक्टूबर को होगा। सोमवार से प्रक्रिया शुरू हुई तो पहले दिन कुल 115 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को नामांकन दाखिल होगा और उसी दिन जांच भी करा दी जाएगी। कॉलेज में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की तैनात कर दी गई है। दूसरी तरफ शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में सात पदों के लिए हो रहे चुुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। अध्यक्ष पद के पांच, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के दो-दो, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के तीन मिलाकर पहले दिन कुल 14 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल जी कुशवाहा ने कहा कि मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगा। 26 सितंबर को नामांकन दाखिल होगा और उसी दिन जांच भी होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 27 सितंबर को होगी। एक अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी।
एपीएन पीजी कॉलेज में हंगामा
बस्ती। एपीएनपीजी कॉलेज में सोमवार को एक छात्रा के साथ अभद्रता पर हंगामा शुरू हो गया। सामने आए छात्रों के दो पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। इससे नाराज कई छात्र प्राचार्य के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने लगे। विवाद बढ़ते देखकर सूचना थोड़ी देर में कोतवाल एमपी चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी मदन गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। विवाद को शांत कराया। एपीएनपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री भी चल रही थी। इसी दौरान एक छात्रा के साथ किसी युवक ने अभद्रता कर दी। छात्रा की शिकायत पर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। हालांकि, कैम्पस में पुलिस पहले से ही तैनात थी। लेकिन विवाद के कुछ देर पहले ही यहां मौजूद चौकी इंचार्ज केडीसी के लिए निकल गए थे। विवाद की सूचना पर चौकी प्रभारी और फिर कोतवाल भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोतवाली बुलाकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।