{"_id":"59d6737d4f1c1bd9538b5f74","slug":"121507226493-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में अव्वल, तीन कार्यालयों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में अव्वल, तीन कार्यालयों को सम्मान
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपद न्यायालय में चल रहे स्वच्छता पखवारे के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सफाई में अव्वल तीन कार्यालयों को जिला जज अनिल कुमार पुंडीर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इससे पहले जिला जज ने स्वच्छता पखवारे के समापन की घोषणा की। कहा कि स्वच्छता जीवन का हिस्सा है, जो निरंतर चलता रहेगा, तभी स्वस्थ समाज की कल्पना साकार होगी।
समापन अवसर पर दीवानी न्यायालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि स्वच्छता को घर से लेकर जहां भी कार्य करते हैं वहां बनाए रखें। वातावरण स्वच्छ होगा तो निश्चित रूप से बीमारियां नहीं होंगी। कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में स्वच्छता की जो पहल की गई है उसकी निरंतरता बनी रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से परिसर में जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएंगे।
एडीजे प्रथम वीएस पटेल ने कहा कि भारतीय समाज व संस्कृति में स्वच्छता का सदैव महत्व रहा है। इसकी सफलता में जन सहभागिता जरूरी है। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जज के निर्देशन में स्वच्छता पखवारे को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों की सहभागिता रही है। इससे पूर्व जिला जज कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह, नजारत के नाजिर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व सर्वज्ञ मणि त्रिपाठी तथा एडीजे द्वितीय के कार्यालय लिपिक शत्रुघ्न पांडेय को बेहतर सफाई के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीजे राम मिलन सिंह, विनय खरे, इरफान अहमद, हर्ष वर्धन, न्यायिक अधिकारी प्रमोद कुुमार गुप्त, सौरभ द्विवेदी, हरिश्चंद्र, नेहा रूंगटा, शुभम वर्मा, इला चौधरी, तृषा मिश्रा के अलावा कर्मी रविंद्र सिंह, नियाज अहमद, अमर दीप, जीत नरायन पाठक, अधिवक्ता विजय तिवारी, अरविंद चौधरी, रवि शरण सिंह आदि मौजूद रहे।