{"_id":"59398c5a4f1c1b38028b4579","slug":"121496943706-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा काबूथों को और मजबूती देने की कवायद र्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा काबूथों को और मजबूती देने की कवायद र्
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में भाजपा बूथ सत्यापन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों में बूथ समिति के सत्यापन का कार्य दिया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम जियावन मौर्या ने संगठन के विषय परकहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। अब तक के सभी बड़े सम्मेलनों को सफल करने और चुनाव में सफलता दिलाने में बड़ा योगदान रहा है। पिछले दिनों बूथों की समीक्षा में बात सामने आयी कि और कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 10 से 20 जून तक बूथ के सत्यापन का कार्य चलेगा। बूथ की मौजूदा समिति में कार्य नहीं कर पाने वालों को बदल दिया जाएगा साथ ही कार्य का विभाजन भी किया जाएगा। बूथ समिति को ठीक करने के बाद बूथ समिति का बायोमेट्रिक परीक्षण भी संगठन कराएगा जिसमें आधार कार्ड के माध्यम से बूथ समिति के प्रत्येक सदस्य का अंगूठा निशान भी लिया जाएगा।21 जून को जिले के सभी मंडलों में योग दिवस मनाया जाएगा। बूथ सत्यापन समिति के जिला संयोजक भानु प्रकाश मिश्र ने सदस्यों को सचेत किया कि वह बूथों के सत्यापन की एक कार्य योजना तैयार करें, जिससे यह कार्य आसानी से हो सके।
बैठक में अजय सिंह गौतम, राजेन्द्र गौड़, गोपेश्वर त्रिपाठी, पुष्कर मिश्र, राजेश द्विवेदी, इंदुवास सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, शैल जायसवाल, निर्मला श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल, राजन मिश्र, शरद सिंह रावत, केडी चौधरी, तप्पानाथ पांडेय, श्री प्रकाढ गुप्ता, महेश सोनकर, कुन्दनलाल वर्मा, अखंड सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, विवेक मिश्र, संतोष शुक्ल,रामफेर चौधरी, मातवर प्रसाद, राकेश शर्मा, विजय पांडेय, रामकुमार पटेल, श्रवण यादव, भगवान बक्स सिंह, मनीष त्रिपाठी, सुखराम गौड़, बाबूराम चौधरी, श्रुति अग्रहरि, बच्चा लाल चौधरी, राजकुमार यादव, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।