फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12,000 self-help groups to be formed across 14 blocks.

Basti News: 14 ब्लॉकों में बनेंगे 12 हजार स्वयं सहायता समूह

Sat, 18 Jul 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
12,000 self-help groups to be formed across 14 blocks.
बस्ती। जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) इस चालू वित्तीय वर्ष में 14 ब्लॉकों में 12 हजार नए महिला स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। इन समूहों के माध्यम से सवा लाख महिलाओं को प्रशिक्षण, बैंक ऋण और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) इस वित्तीय वर्ष में बड़े स्तर पर स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करेगा। प्रत्येक विकास खंडों में 860 नए महिला समूह गठित किए जाएंगे। इन समूहों से एक लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, बैंक ऋण और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। जिले की 1187 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष नए स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन

प्रत्येक समूह में 10 से 11 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। एक ग्राम पंचायत में औसतन छह से आठ समूह बनाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अवसर मिल सकें। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों से जुड़ी महिलाओं को पहले प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहों के माध्यम से महिलाएं सिलाई, डेयरी, मशरूम पालन, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, अगरबत्ती, मसाला, पापड़, हस्तशिल्प और अन्य लघु उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed