फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   120 mm of rain, damage to paddy crop

120 मिमी हुई बारिश, धान की फसल को क्षति

Fri, 07 Oct 2022 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
120 mm of rain, damage to paddy crop
बनकटी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय थरौली में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BASTI
120 मिमी हुई बारिश, धान की फसल को क्षति
विज्ञापन

बस्ती। विजय दशमी के दिन शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। बारिश और पूर्वी हवा के कारण तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, 120 मिलीमीटर बारिश होने के कारण धान की फसल को क्षति पहुंची है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी 24 घंटे तक जिले में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
आजकल धान की फसल में बालियां फूट रही हैं। तमाम क्षेत्रों में बालियों में फूल आ चुके हैं। बारिश और हवा के कारण बालियों से फूल झड़ गए। इससे उत्पादन घटने का अनुमान कृषि वैज्ञानिक लगा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विनोद बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश से धान की बालियों से फूल झड़ गए हैं। कई जगहों पर फसल जमीन पर गिर गई है। इसका सीधा असर उत्पादन पर दिखेगा।
विज्ञापन

फसल गिरने से उपज की गुणवत्ता प्रभावित होगी और फूल झड़ने से उत्पादन कम होगा। बताया कि हवा के कारण गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे उसके वजन और मिठास में कमी आएगी। अगेती सब्जियों की पौध लगा चुके किसानों को नुकसान हुआ है। अधिक बारिश होने के कारण पौधे सूख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में सात डिग्री गिरा तापमान
24 घंटे में तापमान 32.05 डिग्री से गिरकर 25 पर पहुंच गया है। इससे आमजन को हल्की ठंड का अहसास हुआ। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि इस बारिश से ठंड का आगाज होता है। अब तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दक्षिणी पूर्वी हवा चलेगी। मध्यम से घने बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
बारिश के कारण नहीं मिली बिजली आपूर्ति
बस्ती। बारिश के कारण बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बभनान उपकेेंद्र के उपभोक्ता प्रिंस, रबी आदि ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं मिली। अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि तेज हवा के कारण आपूर्ति बनाए रखने में समस्याएं आईं। बृहस्पतिवार शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य कर दी गई। संवाद

हाईवे पर गिरे पेड़
महराजगंज। बारिश के कारण हाईवे पर खजुहा, परसा जाफर, टेमा, रहमत, खजौला, बड़हरकला आदि जगहों पर पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर तक यातायात ठप रहा। एनएचएआई टीम ने क्रेन और कटर की मदद से गिरे पेड़ों को काटकर हटवाया। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed