फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1192 nomination to head

प्रधान के लिए 1192 नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 17 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
 पहले चरण के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होने वाले चुनाव में रामनगर, साऊंघाट, रूधौली और सल्टौआ का मतदान 28 नवंबर को होना है।
विज्ञापन


इसके लिए नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के 1129 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 342 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के पहले चारों ब्लॉकों में सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी।

प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए अलग अलग नामांकन काउंटर बनाए गए थे। 39 न्याय पंचायत के लिए इतनी ही संख्या में एआरओ तैनात किए गए। प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक एक आरओ की तैनाती अलग से की गई। इन्हीं की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। डीएम और एसपी ने चारों ब्लॉकों के नामांकन प्रक्रिया को देखा। आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन सल्टौआ ब्लॉक में प्रधान के 438 व पंचायत सदस्य के 214, साऊंघाट में प्रधान पद के लिए 416 व पंचायत सदस्य के 71, रामनगर में प्रधान के 150 व पंचायत सदस्य के 15 और रूधौली ब्लॉक में प्रधान के लिए 125 और पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह प्रधान पद के लिए        1129 और पंचायत सदस्य के लिए 342 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed