फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   महर्षि वशिष्ट के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज: सीएम

महर्षि वशिष्ट के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज: सीएम

Mon, 28 Jan 2019 11:47 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 28 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वशिष्ट के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज: सीएम
महर्षि वशिष्ठ के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज : योगी - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। महोत्सव हमें अतीत से जोड़ते हैं। बस्ती वशिष्ठ का अपभ्रंश रूप है। ऐसे में जिले के रामपुर में बने रहे मेडिकल कॉलेज का नामकरण महर्षि वशिष्ठ के नाम पर होगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दोपहर जीआईसी परिसर में बस्ती महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर कहीं। इस अवसर पर सीएम ने 34 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

आधे घंटे विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बस्ती महोत्सव में लगी शासकीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और स्टॉलों को देखा। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत छह समूह की महिलाओं को बोलेरो की चाबी सौंपी। 42 महिलाओं में कृषि यंत्र का वितरण किया। ग्राम्य विकास विभाग की परियोजनाओं के तहत लाभार्थियों में 3 करोड़ 18 लाख 25 हजार की धनराशि के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। सीएम ने कहा कि पवित्र मनवर नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के भारत के निर्माण में लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि 2022 में ऐसा भारत चाहिए, जिसमें अराजकता न हो। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, लूट से समाज मुक्त हो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्ती इंसेफेलाइटिस के लिहाज से संवेदनशील जिला है। यहां 10 फरवरी से तीन चरणों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सीएम ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की भी बात कही। कहा कि चीनी मिल मुंडेरवा को इसी सत्र में चलाने का प्रयास होगा और अन्य चीनी मिलों के लिए अलग से पैकेज पर विचार होगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चीनी मिलों में अब आवश्यकतानुसार चीनी बनाई जाएगी। इसके अलावा एथनॉल बनाकर डीजल, पेट्रोल का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल बंद नहीं होगी। इसे चलाने का हरसंभव प्रयास होगा। मुख्यमंत्री जी इसके लिए अलग से पैकेज देंगे। बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बस्ती के अतीत पर प्रकाश डाला। जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कैली चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 2019 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में डायलिसिस व सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। बस्ती को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति
विधायक दयाराम चौधरी, विधायक रवि सोनकर, विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल, चेयरमैन रूपम मिश्र, महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, हियुवा जिला अध्यक्ष अज्जू , कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, डीएम डॉ. राजशेखर, एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज के अलावा प्रशासन और पुलिस के अफसर मौजूद रहे।
परियोजनाओं की सौगात
आधुनिक कलेक्ट्रेट भवन, बहादुरपुर में सीएचसी, दुबौलिया में सीएचसी, कुदरहा में सीएचसी, देवरिया शुक्ल और शुभमनगर चंगेरवा में आधुनिक पशु चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed