{"_id":"5c3e255cbdec2273771f1f0d","slug":"11547576668-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... मकर संक्रांति मकर में भाष्कर,सांस्कृतिक छटा से निहाल हुई वसुंधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... मकर संक्रांति मकर में भाष्कर,सांस्कृतिक छटा से निहाल हुई वसुंधरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति
लोगों ने हर्षोल्लास से मकर संक्रांति मनाई
मकर में भाष्कर, सांस्कृतिक छटा से निहाल हुई वसुंधरा
सुबह से शाम तक स्नान, दान एवं भोज का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मकर संक्रांति होते ही समृद्धि के सूचक भुवन भाष्कर के अनुकूल होते ही ऐसी सांस्कृतिक छटा छाई कि पूरी वसुंधरा निहाल हो गई। आस्था के आगे 26 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा और सात डिग्री सेल्सियस तापमान बौना साबित हुआ।
कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू, मनवर, कुआनो आदि नदियों के पवित्र जल में स्नान किया। ब्रह्ममुहूर्त से सिलसिला शुरू होकर शाम तक चलता रहा। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ही नहीं बड़ों ने भी खूब पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया दो दिन पहले से ही खिचड़ी यानी मकर संक्रांति से जुड़ी जानकारियों से अटा पड़ा है। तरह-तरह के पोस्टर, ई-कार्ड के जरिए बधाइयां देने का दौर चलता रहा। इस उपलक्ष्य में टांडा समेत कई घाटों में पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। घरों में कई तरह से तैयार की गई खिचड़ी का जायका लेते रहे। ज्योतिषाचार्य पंडित जय प्रकाश द्विवेदी के अनुसार इस बार ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग रहा कि इसमें किया गया स्नान-दान आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
खिचड़ी सहभोज, गरीबों में बांटे कंबल
गौर। मकर संक्रांति पर मंगलवार को क्षेत्र के गोड़सरा शिव मंदिर पर खिचड़ी सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुसहा गांव के अखिलेश श्रीवास्तव व गोड़सरा गांव के विनोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। यहां लोगों को खिचड़ी भोज किया। तत्पश्चात कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि खिचड़ी समरसता का पर्व है। इसे भाईचारे के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ शानू सिंह, सपा नेता ग्राम प्रधान डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, रामलौट मौर्य, मनोज सिंह, अनिल दुबे, आशीष गुप्ता, श्याम शुक्ल, दिवाकर श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, सूरज दुबे, प्रेम शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबा भारीनाथ शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ
गौर। मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के बाबा भारीनाथ शिव मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। समिति अध्यक्ष दीनदयाल मिश्र की अगुवाई में एक सौ एक ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित सहभोज में भक्तों ने प्रसाद (खिचड़ी) ग्रहण की। लोक गायक राम भवन यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल व भानपुर एसडीएम राजेश सिंह के साथ राजेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, भाजपा नेता रमाकांत पांडेय, राकेश त्रिपाठी, राजमणि पांडेय, अखिलेश पांडेय, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी के किनारे सेरवा घाट, पारा आदि जगहों पर स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने अन्न दान भी किया।