{"_id":"5c0ffda3bdec224149217034","slug":"11544551843-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पटलीपुत्र एक्सप्रेस बस्ती में पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पटलीपुत्र एक्सप्रेस बस्ती में पटरी से उतरी
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती स्टेशन पर एक बोगी के पहिए पटरी से उतरे, आवाज और झटके से लोग घबराए
सुबह 9.15 पर हादसा, दोपहर एक बजे सामान्य हुआ ट्रैक
आसपास के छोटे स्टेशनों पर रोकी गईं छह ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लखनऊ से बिहार के पाटलिपुत्र जा रही डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12530) बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचते ही बेपटरी हो गई। एक बोगी के पहिए पटरी से उतरते ही तेज आवाज हुई। झटका लगने से यात्री चीखने लगे। हर तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। सुरक्षा की तसल्ली के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की है। दक्षिण दरवाजा रेलवे फाटक के पास दो सांड़ लड़ रहे थे, जिसमें से एक ट्रेन से टकरा गया। उस समय प्लेटफार्म तीन पर पहुंच रही ट्रेन काफी धीमी थी। चालक ने ट्रेन रोक ली, लेकिन फंसे सांड़ को देख नहीं सका। कुछ समय बाद जैसे ही उसने ट्रेन को आगे बढ़ाया एक जनरल बोगी पटरी से उतर गई। इस दौरान तेज आवाज और झटका लगने से यात्री घबरा गए। चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया।
डीएम डॉ. राज शेखर, एसपी दिलीप कुमार, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने भी जायजा लिया और रेल महकमे से घटना के संबंध में जानकारी ली। अन्य ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं। इस दौरान छह ट्रेनें प्रभावित हुईं। जिसमें वैशाली सुपरफास्ट (डाउन) को टिनिच में रोका गया जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस को गोविंदनगर रेलवे स्टेशन पर। गोरखधाम एक्सप्रेस को गौर में तथा बाघ एक्सप्रेस को बभनान रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जनसेवा एक्सप्रेस को परसा तिवारी स्टेशन पर ट्रैक ठीक होने तक रोका गया था। दोपहर 13.05 पर ट्रैक दुरुस्त होने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विश्वंभर चौधरी ने बताया कि सांड़ फंसे होने से जनरल बोगी के पहिये पटरी से उतर गए। टेक्निकल टीम ने युद्धस्तर पर कार्यकर ट्रैक को दोपहर एक बजे बहाल कर दिया। इसके बाद 13.05 बजे से ट्रेनों को एक-एक कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। किसी प्रकार की जनहानि या क्षति नहीं हुई है। घटना की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।
डीएम से की यात्रियों ने शिकायत
घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी से कुछ यात्रियों ने बहुत ही तल्ख लहजे में शिकायत की। यात्रियों का कहना था कि हादसे के समय उन्होंने चेन पुलिंग की, इसके बावजूद ट्रेन नहीं रुकी। कहा कि हादसा हो जाने के बाद लोग सांत्वना देने पहुंचते हैं। ऐसे हादसे न हों इसके लिए कुछ नहीं किया जाता। जिस पर डीएम ने अपना वाट्सएप नंबर देकर पूरी बात कहने को कहा।