फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कूड़ा व गंदगी फैलाने पर 11 को पालिका की नोटिस

कूड़ा व गंदगी फैलाने पर 11 को पालिका की नोटिस

Thu, 06 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा व गंदगी फैलाने पर 11 को पालिका की नोटिस
कूड़ा और गंदगी फैलाने पर 11 को पालिका का नोटिस
विज्ञापन

पालिका ने सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वालों पर कसा शिकंजा
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 के तहत होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन व सर्वेक्षण 2018 के तहत कूड़ा फैलाने को लेकर पालिका गंभीर हो गई है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 के तहत इसे अपराध मानते हुए सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने व शौचालय की लाइन नालों से जोड़ने के आरोप में 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। ईओ डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने बताया कि नोटिस के बाद इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सुबह पालिका के कर्मी सफाई करते हैं। इसके बाद दस बजे जब प्रतिष्ठान खुलते हैं तमाम दुकानों का कूड़ा सड़क पर फेंक दिया जाता है। इन स्थितियों के चलते सर्वेक्षण की रैंकिंग प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं। कूड़ा व गंदगी फैलाने वालों पर पालिका ने शिकंजा कसते हुए शहर के न्यू लकी शू स्टोर गांधी नगर, नरेंद्र होजरी, पूनम होजरी, हर्ष लेदर, भारतीय भाइयों की दुकान, गुडलक फुट वियर, न्यू रवि कास्मेटिक व मेडिकल स्टोर भारत कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इन लोगों पर सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने का आरोप पालिका ने नोटिस में लगाया है। इसके अलावा बैरिहवां निवासी सोनी पाठक, बुद्धिराम-छोटे लाल, राजकुमार बुद्धिलाल का शौचालय नाला से जुड़ा होना पाए जाने पर इनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed