फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   46 लाख 41 हजार जुर्माना,1

46 लाख 41 हजार जुर्माना,1

Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
46 लाख 41 हजार जुर्माना,1
यातायात माह के समापन प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। यातायात माह-2018 का शुक्रवार को रोडवेज के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में समापन किया गया। पहली से 30 नवंबर तक 1867 वाहन सीज/चालान किए गए। जबकि 46 लाख 41 हजार तीन सौ रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जनपद के विभिन्न स्कूलों में निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजशेखर ने कहा कि अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम रखने में पुलिस, परिवहन विभाग के अलावा आम आवाम का साझा योगदान होता है। इनमें से कोई भी अपना दायित्व भूला तो नुकसान तय है। इसलिए हाथ में जैसे ही दुपहिया अथवा चार, छह पहिया वाहन की स्टेयरिंग आए, व्यक्ति को संयमित, संतुलित और उदार बन जाना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसपी दिलीप कुमार ने यातायात माह के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों का जमकर बखान किया। कहा कि आदर्श यातायात व्यवस्था का अनुपालन सिर्फ बेहतर एहसास ही नहीं दिलाएगी, बल्कि जीवन को भी सुरक्षित रखने में सहायक होगी। समापन कार्यक्रम में आरटीओ आरके विश्वकर्मा, सीओ यातायात आलोक सिंह, एआरटीओ अरुण कुमार, टीएसआई कामेश्वर कुमार सिंह, सहायक एसआई ओमसिंह पवार, अशोक कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी/कर्मचारी, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में कपिलमुनि अव्वल
प्रभारी निरीक्षक हर्रैया कपिल मुनि सिंह प्रथम, पुरानी सर्वेश राय को द्वितीय और कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत तौर पर सर्वाधिक समन शुल्क जमा कराने में एसआई राहुल गुप्ता प्रथम, एसआई संतोष मिश्रा द्वितीय और एसआई अभिषेक सिंह व दुर्गेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी को डीएम एवं एसपी के हाथों प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed