{"_id":"59c2ac2a4f1c1b38688b5717","slug":"11505930282-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक भवन पहुंचते ही गिरने से बचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक भवन पहुंचते ही गिरने से बचे डीएम
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक भवन पहुंचते ही गिरने से बचे डीएम
बस्ती/वाल्टरगंज।
सांऊघाट ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अरविंद कुमार सिंह को गंदगी का सामना करना पड़ा। गंदगी इतनी कि डीएम फिसलकर गिरते-गिरते बचे। इस पर डीएम नाराज हुए और अफसरों की जमकर क्लास लेते हुए सुधर जाने की हिदायत दी। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसे देख अधिकारी और कर्मचारी घबरा गए।
डीएम के अचानक पहुंचने से ब्लॉक कर्मी और अधिकारी घबरा गए। डीएम के पहुंचते ही साफ-सफाई कराई गई। इस पर डीएम और नाराज हुए और कहा कि अगर मैं नहीं आता तो सफाई नहीं होती। बीडीओ कक्ष में प्रवेश करते ही उपस्थिति रजिस्टर और आवास संबंधी फाइल मंगवाई। आवास की फाइल देखते वक्त लाभार्थी के फॉर्म पर लाभार्थी के दस्तखत न होने से लेखाकार को कड़ी फटकार लगाते हुए फाइलों को दुरुस्त रखने की हिदायत दी। डीएम के पहुंचते ही पीडी आरपी सिंह ब्लॉक पहुंचे। लगभग एक घंटे से अधिक समय रहे डीएम को कई कमियां मिलीं। इंडिया मार्क हैंडपंप खराब मिला। दूषित पानी देने की बात बताई गई, रिबोर की आवश्यकता बताई गई। इसके बाद डीएम का सामना गड्ढेदार सड़कों से हुआ। हिचकोले खाते हुए डीएम ग्राम पंचायत सांऊघाट पहुंचे। जहां पर मिनी सचिवालय की मरम्मत के कार्य को देखा। सचिवालय की चाबी मांगने पर डीएम को नहीं दी गई। यह भवन कितनी लागत से बन रहा है। यह बताने वाला कोई नहीं था। इस पर डीएम ने बीडीओ को फटकार लगाई। ग्रामीणों ने डीएम से खराब हैंडपंप और दूषित पानी देने की शिकायत की। इस पर बीडीओ को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके एडीओ पंचायत शहाबुददीन, आईएसबी धर्मप्रकाश उपाध्याय, लेखाकार गुलाबचन्द, चन्द्रकीर्ति गौतम, सुनील कुमार शर्मा, गुफरान अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी आबिद अली, डब्लू शुक्ला सहित तमाम अन्य मौजूद रहे।