{"_id":"5999cbc94f1c1ba7158b4603","slug":"11503251401-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में भाकियू ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में भाकियू ने सरकार को घेरा
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल में भाकियू ने सरकार को घेरा
मानिकचन्द।
कृषि प्रधान देश होने के बावजूद किसानों का शोषण बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार इन्हीं के कंधे पर हाथ रखकर राज कर रही है, मगर किसान आज भी जैसे-तैसे जीवन जीने को मजबूर है। चुनाव के वक्त नारा देकर सत्ता तक पहुंचने वालों अब समय बदल गया है। किसान अब वादा नहीं काम चाहता है। ये कहना है भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी का। चौधरी रविवार को भाकियू के ब्लाक इकाई सांऊघाट के महसिन गांव में आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी व देश की मोदी सरकार केवल वादा करती है। किसान क्या सभी वर्ग इस सरकार में परेशान हैं। गरीबी मिटाने के नाम पर जमकर लूट खसोट मची हुई है। जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है।
मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष जयराम वर्मा ने कहा कि 120 दिन के अंदर कर्जा माफ आदि का नारा देकर सत्तासीन बीजेपी सरकार अभी तक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। जुमलेबाज सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि हर जगह तबाही मची हुई है। आरोप लगाया कि प्रदेश इन दिनों सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सत्यराम चौधरी ने की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी, तिलकराम, गौरीशंकर, संतराम, बाबूराम, रामकेश मौर्या, चन्द्रिका प्रसाद सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।