फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बंधे पर पहुंचा प्रशासन, राहत का फरमान

बंधे पर पहुंचा प्रशासन, राहत का फरमान

Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बंधे पर पहुंचा प्रशासन, राहत का फरमान
बंधे पर पहुंचा प्रशासन, राहत की कवायद
विज्ञापन

विक्रमजोत/कुदरहा/दुबौलिया। घाघरा का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर रहा लेकिन कटान से राहत नहीं मिली। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए डीएम अरविंद सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने चौपाल लगाकर लोगों का दुख दर्द सुना। महादेवा विधायक ने भी पिपरपाती बांध का जायजा लिया।
केंद्रीय जल आयोग के अयोध्या कार्यालय के अनुसार जलस्तर 93.720 पर पहुंच गया है। सहायक अभियंता फूलचन्द्र सिंह ने बताया कि नदी स्थिर है और शनिवार से घटने की संभावना है। डीएम और एसपी दोपहर करीब दो बजे कल्याणपुर पहुंचे। पानी से घिरे गांव सहजौरा पाठक के बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली। बाढ़ कैंप में तब्दील प्राथमिक विद्यालय में अफसरों को ग्रामीणों ने घेरकर समस्याएं गिनाईं। निर्मला, सुरेश, श्याम कला ने भूखे रहने की मजबूरी सुनाई तो डीएम ने एसडीएम दिनेश कुमार त्रिपाठी व कोटेदार से तत्काल राशन और मिट्टी का तेल बांटने का निर्देश दिया। तहसीलदार से केरोसिन, पालीथिन और टॉर्च को पूरे गांव में बांटने को कहा। जीतेंद्र यादव अंकित, दिवाकर ने बताया कि टाइफाइड का प्रकोप बढ़ रहा है। इस पर डिप्टी सीएमओ फकरेयार और प्रभारी सीएचसी डॉ राजेन्द्र जायसवाल को कल्याणपुर में एक चिकित्सक और एनएएम, आशा की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। एडीएम भगवान शरण पटेल को सभी गांवों में पैकेटबंद भोजन पहुंचाने को कहा। लेखपाल कृष्णमुरारी और ग्रामप्रधान संजय यादव की निगरानी में शुक्रवार से ही भोजन की व्यवस्था करने को कहा। पशुओं के चारे के लिए पशुचिकित्साअधिकारी राजेश मौर्या को भूसा वितरण कराने, जलजनित रोगों के बचाव वाले टीकाकरण करने का निर्देश दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के फोन नम्बर वाला कार्ड बांटा गया।
विज्ञापन

20 फीसदी खाद्यान्न सुरक्षित रखें
घाघरा के तटबंध से सटे अभी तक 17 गावं मैरुंड हो चुके हैं। बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने सभी कोटेदारों को पीड़ितों के लिए 20 फीसदी खाद्यान्न सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। जिसे बाढ़ पीड़ितों में तत्काल बांटने की व्यवस्था हो। जबकि केरोसिन, माचिस, नमक आदि का पर्याप्त स्टॉक रखने कि हिदायत भी जिम्मेदारों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रवि ने सुनी पीड़ा
कुदरहा। कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण घाघरा नदी रौद्र रूप में आ रही है। फसलें बाढ़ की पानी में डूब गई हैं। टेगरिया राजा गांव का गोसाईपुुरवा चारों तरफ से पानी से घिर गया है। शुक्रवार को बांध का महादेवा विधायक रवि सोनकर ने जायजा लिया। पिपरपाती बंधे के गोसाईपुर पुल पर लोगों की पीड़ा सुनी। विधायक ने लोगों से पूरा मदद का भरोसा दिया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक पारा गांव के पास कई छोटे स्पर बह गए हैं। नदी बंधे से सटकर बह रही है। यहां बांध संवेदनशील बना हुआ है। शुक्रवार को तीन स्पर बैठ गए। वैसे कुछ मजदूर स्पर को बचाने के लिए बोल्डर डाल रहे हैं। चांदपुर के पास बने स्पर का कटान में नोज बह गया है। बाढ़ खंड के एसडीओ जीतेन्द्र कुमार जीसीेबी से कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार शाम तक मरम्मत चल रही थी। चांदपुर से कटरिया तक बंधे के पास पानी का बहाव तेज है। अंखडपुर, मलिकपुरवा, टकटकवा, सतहा, गोड़ीवनवा, अशोकपुर गांव के निकट बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।
सुबिका बाबू, दिलासपुरवा, देवरागंग बरार, खंजाची पुरवा मैरुंड हो चुका है। कनघुसरा गांव के पास रिसाव हो रहा था। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर सही किया। बाबा निहाल दास कुटिया के पास पानी पहुंच चुका है। बांध कटने से 14 गांव में बाढ़ का खतरा है। गांव के लोग बंधे की निगरानी कर रहे है।


बाढ़ पीड़ितों की मदद की मांग
कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। क्षेत्र के माझा क्षेत्र में आई बाढ़ से हजारों लोग परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग पलायन कर बंधे और आसपास के गांवों में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन के राहत कार्य महज कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाके के पहाड़पुर, दिलासपुरवा सहित कई गांवों के पीड़ितों से मिलकर हाल जाना। कांग्रेस नेता नर्वदेश्वर शुक्ला और अंकुर वर्मा के साथ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मिलकर प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का वितरण और रहने की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर सुरेन्द्र पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, सोनू मिश्रा, राम प्रसाद, दिनेश कुमार वर्मा, रंजीत चौहान, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed