{"_id":"593ae6654f1c1b4d658b45ae","slug":"11497032293-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख सचिव पर भड़की मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख सचिव पर भड़की मंत्री
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कृषि व्यापार एवं विपणन मंत्री स्वति सिंह ने शुक्रवार को मंडी समिति जाकर वहां का हाल जाना। आंवटित दुकानें बंद पाए जाने पर उन्होंने सचिव को नये आढ़तियों को दुकान एलाट करने और पहले वाले का आंवटन निरस्त करने का निर्देश दिया। पूछने पर सचिव ने दुकानें राइस मिल संचालकों के नाम आंवटित होने की बात बतायी।
मंडी परिषद में व्याप्त गंदगी को देख मंत्री ने सचिव विपुल कुमार, उप निदेशक प्रशासन मंडी परिषद कैलाश भार्गव से सफाई होने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान करने को कहा। सांसद से भी सत्यापन करने की अपील की। मंत्री ने गेहूं खरीद और भंडारण के बारे में एफसीआई की जानकारी ली। मंडी गेट से शिलान्यास स्थल तक डिवाइडर का निर्माण करने के लिए सचिव से प्रस्ताव देने और उप निदेशक निर्माण को डिवाइडर को बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सनील कुमार सिंह, युगुल किशोर तिवारी, बृजेश सिंह, सुनील सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, जनार्दन पाडेंय व चंद्रभान सहित अन्य मौजूद रहे।