{"_id":"5c8e8404bdec22146d706eab","slug":"111552843780-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइलेंसर की चिंगारी से गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइलेंसर की चिंगारी से गन्ना जला
Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
sugar cane
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्टौआ। ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से करीब पांच बीघे गन्ने की फसल जल गई। शोर मचाने पर गांव वाले जुटे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।
घटना रविवार दोपहर की है। सोनहा थाना क्षेत्र के जांता गांव के उत्तर तरफ सीवान में स्वामी नाथ का ट्रैक्टर गन्ना लादकर निकल रहा था। जिससे निकली रही चिंगारी स्वामीनाथ चौधरी के ही गन्ने के खेत में पड़ी। थोड़ी ही देर में गन्ना जलने लगा। मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर से ज्यादा धुंआ और साथ में चिंगारी निकल रही थी। खेत में आग लगने पर लोग शोर मचाने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया। इसी दौरान किसी ने सोनहा पुलिस को सूचना दे दी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।