फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सूबे के बीस जिलों के सीएमओ होंगे प्रशिक्षित...

सूबे के बीस जिलों के सीएमओ होंगे प्रशिक्षित...

Sun, 08 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सूबे के बीस जिलों के सीएमओ होंगे प्रशिक्षित...
20 जिले के सीएमओ को लखनऊ में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


बस्ती। सीमित संसाधनों व डाक्टरों की कमी झेल रहे स्वास्थ्य महकमा सीएमओ को प्रशिक्षित करेगी। इसके लिए पीजीआई लखनऊ में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें बस्ती सहित 20 जिले के सीएमओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने जिले में योजनाबद्ध तरीके से विभाग के कार्यों को धरातल पर उतारेंगे।
शासन ने हेल्थ एग्रेकेटिव मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सूबे के बस्ती सहित गाजीपुर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, कानपुर देहात व कानपुर मुख्यालय सहित बीस जिले के सीएमओ को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। सबको लखनऊ के पीजीआई में विशेषज्ञ प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में सीमित मैन पॉवर व कम संसाधनों में बेहतर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि पीजीआई बड़ा सेंटर हैं। जहां संसाधन तो सीमित हैं, मगर उपचार व मानव शक्ति का भरपूर प्रयोग होता है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ अपनी इसी तकनीक को साझा करेंगे। आवासीय प्रशिक्षण के दौरान उन तकनीकों पर भी बात होगी, जिससे आम जन को सरकारी चिकित्सा का बेहतर लाभ दिया जा सके। प्रशिक्षण अगले माह में होगा।
विज्ञापन


फोटो
मिशन इंद्रधनुष योजना की महिला अस्पताल से शुरुआत
- सांसद, एसपी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीएमओ ने किया उद्घाटन
- 1546 टीकाकरण स्थल से संरक्षित होंगे 45 हजार बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मिशन इंद्र धनुष का आगाज रविवार को महिला अस्पताल से हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी, एसपी संकल्प शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग व सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की शुरुआत डॉ. फख्रेयार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. तैय्यब व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिला कर की। मिशन का उद्देश्य दिसंबर 2018 तक नब्बे प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण है। आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डा. कुशवाहा ने कहा कि मिशन की सफलता के लिए जिले भर में 1546 टीकाकरण स्थल बनाए गए हैं। इसमें 1546 आशा, 268 एएनएम, 92 पर्यवेक्षक, 52 सेक्टर पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। मिशन के लिए विभाग ने चार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने आईसीडीएस, शिक्षा, सूचना, अल्पसंख्यक, युवा खेल कूद, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, समाज कल्याण, पंचायती राज, रेलवे सहित 11 विभागों को सहयोग के लिए लगाया है। मिशन के तहत 45,911 बच्चे व 12,048 गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. आईखान, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सुधांशु द्विवेदी, प्रसन्ना पांडेय, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

मिशन इंद्रधनुष योजना हुई शुरू
रूधौली। सीएचसी रूधौली पर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश शर्मा व विजय कुमार पांडेय राजू ने किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामउग्रह जायसवाल, जितेंद्र भाटिया, आजाद शर्मा, वीरेंद्र मोदनवाल, अनिल पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी बॉयोमैट्रिक हाजिरी
- सीएमओ खुद करेंगे ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा
- प्रथम चरण में जिला मुख्यालय से शुरू होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वास्थ्य केंद्रों पर अब डॉक्टरों को बॉयोमैट्रिक हाजिरी लगानी होगी। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने सीएचसी व पीएचसी को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। इसकी मानीटरिंग खुद सीएमओ करेंगे।
प्रथम चरण में सीएमओ कार्यालय के अलावा एएनएमटीसी, लेप्रोसी, टीवी क्लीनिक लोप्रोसी क्लीनिक को ऑनलाइन किया गया है। जबकि दूसरे चरण में हर्रैया, कप्तानगंज, विक्रमजोत, परशुरामपुर, रूधौली, गौर, भानपुर सल्टौआ व बनकटी आदि को ऑनलाइन किया जाएगा। इसकी समीक्षा खुद सीएमओ प्रतिदिन करेंगे। अधिकारियों के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मियों के बिना बताए गायब रहने वाले मामले आते रहते हैं। जिम्मेदार बिना बताए अवकाश पर रहते हैं। और बाद में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर अपनी हाजिरी बना लेते हैं। इससे निपटने के लिए शासन ने यह कदम उठाए है। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को बॉयोमैट्रिक सिस्टम से जोड़ने की योजना है। प्रथम चरण में काम शुरू हो गया है। दूसरे चरण में अन्य केंद्रों को बॉयोमैट्रिक सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

फोटो...
देश में 13 हजार आरोग्य मित्र कर रहे काम
आरोग्य भारती के मुख्य प्रचारक ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना स्वस्थ्य ग्राम, स्वस्थ्य परिवार, स्वस्थ्य राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर 2002 में कोच्चि में हुई। आज के दौर में प्राथमिक उपचार में सलाह देने हेतु देश में तेरह हजार से अधिक आरोग्य मित्र कार्य कर रहे है। इसमें अकेले असम के 5500 गांव में साढ़े पांच हजार आरोग्य मित्र कार्य में लगे हुए हैं। यह बातें आरएसएस के अनुसांगिक संगठन आरोग्य भारती के पूर्वी प्रांतों के मुख्य प्रचारक गोविन्द ने कहीं। वह रविवार को होम्योपैथिक चिकित्सक व आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के सह सचिव डॉ. दीपक सिंह के कनैला स्थित आवास पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

गोविंद ने कहा कि सब्जी में प्रयुक्त सभी मसाले औषधि का कार्य करते है। तुलसी, पारिजात, पपीता, केला, ब्राम्ही, हर सिंगार, भूमि आंवला, अर्जुन की व्यवसायिक खेती करके किसान सुखी जीवन जी सकता है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, राजेश सिंह, श्रुति अग्रहरि, प्रेम प्रकाश चौधरी, डॉ. राजेश पटेल, अजय चौधरी, दिनेश ओझा, सुशील पटेल, नरेंद्र बहादुर सिंह, राम नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed