{"_id":"59d6755b4f1c1b71548b5f42","slug":"111507226971-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवाय में पुलिस प्रशासन के निगरानी में लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धवाय में पुलिस प्रशासन के निगरानी में लगा मेला
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवाय में राजस्व और पुलिस प्रशासन की निगरानी में बृहस्पतिवार को मेला लगा। शांतिपूर्ण माहौल में सभी प्रतिमाओं का कुआनो नदी के घाट पर विसर्जन किया गया।
धवाय में दुर्गापूजा के लिए कई वर्षों से बंजर जमीन को प्रयोग में लाया जा रहा था। राजस्व प्रशासन की ओर से पट्टा कर दिए जाने और पट्टा धारकों की ओर से जुताई बुआई किए जाने से मेला स्थल को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मेला स्थल खाली कराकर पट्टाधारकों को दूसरी जमीन देकर शांत कराया था। आगे कोई विवाद न हो इसलिए प्रशासन की निगरानी में मेला लगा। इसके लिए राम तौल, अनिल कुमार चौधरी, अनिल निषाद, जगराम चौधरी, राधेश्याम, राम लगन ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की है।इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरिशंकर पाठक, कृष्ण चन्द्र चौधरी, लेखपाल रवि श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक अरविंद कुमार शाही अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे।