फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   र जगह याद किए गए बापू और शास्त्री

र जगह याद किए गए बापू और शास्त्री

Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
र जगह याद किए गए बापू और शास्त्री
हर जगह याद किए गए बापू और शास्त्री
विज्ञापन


बस्ती। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती समारोह को एक साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कमिश्नरी, डीआईजी, डीएम, जनपद न्यायालय, पुलिस अधीक्षक, विकास भवन कार्यालयों सहित जनपद के तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित किए गए।
कमिश्नर कार्यालय पर आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाने के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना के साथ विकास पथ पर स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का नारा दिया। दोनों महापुरुषों ने साधारण परिवार में जन्म लेकर भी पूरी दुनिया को एक नयी दिशा दी है। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन रामधुन गाया। अपर आयुक्त भरत जी पाण्डेय, संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप सिंह, उप सूचना निदेशक डॉ. मुरलीधर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी राकेश चन्द्र साहू ने डीआईजी कार्यालय पर ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय एकता भाई-चारे एवं अहिंसा की शपथ दिलाई। जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पुण्डीर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर डीएम अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। डीएम ने अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को राष्ट्रीय पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि इन महापुरुषों का विचार देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी बडे़ सम्मान के साथ पढ़ा जाता है। संयुक्त मजिस्ट्रेट चन्द्र मोहन गर्ग, एडीएम भगवान शरण, सीआरओ रामदुलारे पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर राज नारायण त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।
सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय ने विकास भवन में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण किया तथा गांधी जी एवं शास्त्री के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी संकल्प शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पुलिस के जवानों को पूरे ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। बीएसए कार्यालय पर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने ध्वाजारोहण किया। स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
शैक्षणिक संस्थाओं में भी मनी जयंती
जीवीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संतोष सिंह की ओर से ध्वजारोहण किया गया। किड़स केयर कांवेंट स्कूल में प्रबंधक डॉ. निर्माल चड्ढा ने झंडारोहण किया। यूनिक साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में, प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, सरस्वती विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, महसों मॉडर्न स्कूल में प्रबंधक दुर्गा कुमारी पाल, प्रेस क्लब में अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय परसा जाफर में प्रधान राम मूरत, लोहिया कॉप्लेक्स इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गनाईजेशन के जला संयोजक डॉ. नवीन सिंह और अजय कुमार श्रीवास्तव, दी सीएमएस में प्रबंधक अनूप खरे एवं प्रधानाचार्या नूपुर त्रिपाठी, पं. पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज बखरिया में प्रधानाचार्य भानुप्रकाश मिश्र, अभिराज देवी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य शशिकांत पांडेय, गौतम इंटर कॉलेज पिपरा गौतम में प्रधानाचार्य रामप्रीति यादव, डान वॉस्को स्कूल में प्रधानाचार्य एनके वर्मा, इंडिएन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे और प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने ध्वजारोहण किया।
यहां भी मनाई गई जयंती
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी और मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। आम आदमी पार्टी ने जिला संयोजक कार्यवाहक कुलदीप जायसवाल ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसी तरह स्टेडियम में मुख्य अतिथि डीएम की पत्नी रहीं। उन्होंने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, बालिकाओं और बालकों की पैदल चाल के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीएम अरविंद कुमार सिंह, एडीएम भगवान शरण, क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत से पूरा होगा गांधी जी का सपना

हर्रैया।
चौकड़ी टोल प्लाजा पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएचएआई के पीडी एके कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छ भारत होने से ही गांधी जी का सपना पूरा होगा। इस अवसर पर टोलकर्मियों को लगातार ऐसे कार्यक्रम संचालित करते रहने का संकल्प दिलाया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय भाऊ संचेती ने बापू के चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। टोल प्लाजा के प्रबंधक बंडू राव ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान अयोध्या, चौकड़ी, गजाधर सिंह अंगद सिंह कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता की जानकारी ली। कहा कि आज स्वच्छता पखवाड़े का भले ही समापन हो रहा है मगर अभी हमारा कार्य अधूरा है। जब तक देश का हर व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का देश को स्वच्छ बनाने का सपना पूरा नहीं होगा। इसके लिए हमें लगातार ऐसे कार्यक्रम चलाते रहना है। इस मौके पर नंद किशोर अकोटकर, इंद्र भूषण तिवारी, सुमित भंडारी, मोहन सिंह, हरिकेश मिश्रा, अतुल सिंह, श्याम अवतार शर्मा, मोती लाल सोनी, सचिन पाटिल, सुनील सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

स्वच्छता के लिए मैराथन दौड़

बस्ती।
राष्ट्रपिता महात्मागांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए कई क्षेत्रों में मैराथन दौड़ हुई। रुधौली में विधायक संजय प्रताप जायसवाल, बनकटी में ईं. अरविंद पाल और बभनान में विधायक सीपी शुक्ला के नेतृत्व में मैराथन दौड़ हुई।
रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह और ईओ रामसमुख ने बापू के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के लिए मिनी स्वच्छता मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामउग्रह जायसवाल, जिलामंत्री रवि सिंह, विधायक प्रतिनिधि विजय पाण्डेय राजू, आजाद शर्मा, उमेशचंद्र पाठक, शनि मोदनवाल, प्रतीक सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सुजीत सोनी, आदित्य दुबे आदि ने भाग लिया।
बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक ई. अरविंद पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरी के नेतृत्व में मैराथन दौड़ को विधायक रवि सोनकर ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ के प्रतिभागी सीडीए एकेडमी मथौली होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचे जहां सभा में परिवर्तित हो गई। विधायक ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। ई. अरविंद पाल ने कहा की नगर पंचायत बनने से क्षेत्र का विकास हो रहा है आप सब विकास की ओर बढ़ें। स्वच्छ रखने में वार्डों में सहयोग करें। राकेश शर्मा, अश्विनी उपाध्याय, आदि ने विचार व्यक्त किए। मैराथन के आयोजक धावक शफीक रहे। सभा का संचालन रवि चंद पांडेय ने किया। समापन के बाद देईसांड़ समेत अन्य वार्डों में साफ सफाई की गई। प्रदीप पांडेय, रामनोकर शुक्ल, सुग्रीव पाल, जगदंबा शुक्ल, बाबूराम चौधरी, परमात्मा यादव, ब्रह्मा नन्द शुक्ल, नन्हे पाल, छोटे पाल, लालमन चौधरी, दाऊद खान, बेलाल खान, शफी, चन्द्र प्रकाश, रमेश यादव, अतुल पाल, अनुराग पाल, शशि प्रकाश गोंड आदि शामिल रहे।
बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल के छोटे भाई दीप चंद शुक्ल के नेतृत्व में मैराथन दौड़ में स्वच्छता का संदेश दिया गया। शुक्ल ने कहा कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री ने पूरे देश में स्वच्छता की अलख जगाई थी। तभी से लोग स्वच्छता अभियान को दिन पर दिन आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। महिला मोर्चा की शैल जायसवाल ने कहा कि आज ऐसे महापुरुष को याद कर रहे हैं जिन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है। राष्ट्रपिता ने सत्य अहिंसा के संदर्भ में पूरे देश में अस्पृश्यता का संदेश देकर सब को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया है। गौर मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंशाराम, राजकुमार जायसवाल, दिनेश स्वर्णकार, नितिन सिंह, नितेश सिंह, विजय गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, श्री प्रकाश गुप्ता, संतोष सिंह, गोपाल सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज, कृष्ण कुमार चौरसिया, दीपू गुप्ता, अरुण कुमार, लवकुश चौधरी आदि रहे।
महापुरुषों को नमन किया
दो अक्टूबर के मौके पर स्थानीय दिलेश्वरी इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य संदीप श्रीवास्तव, महेश प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह, थाना रुधौली पर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण देव सिंह, तहसील कार्यालय पर एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा, सीएचसी रुधौली पर प्रभारी चिकित्सक अशोक कुमार चौधरी, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ रामसमुख, श्रीमती लक्ष्मी देवी कन्या इण्टर कॉलेज पर प्रधानाचार्या सुशीला चौधरी ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां विद्यालय की शशि, किरन, प्रीती, सबा, शबनम, रजनी, करिश्मा आदि के साथ अध्यापिका अनीता चौधरी, पुष्पा चौधरी, मधू पाण्डेय, पूर्णिमा पाण्डेय ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और पौधरोपण किया। इसके पूर्व
जन्मदिन पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

बस्ती।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर से लेकर कस्बों तक, संस्थाओं से स्कूलों तक में कार्यक्रम हुए। वक्ताओं व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पुष्पार्चन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील कार्यालय पर एसडीएम हरिश्चन्द्र सिंह ने तहसीलदार जसीम अहमद के साथ ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। एसडीएम ने लोगों को देश की अखंडता और राष्ट्र की एकता की रक्षा करने तथा हिंसा न करने की शपथ दिलाई। रामनगर ब्लॉक में प्रमुख रामनरेश चौधरी ने उनके आदर्शों पर चर्चा की। ब्लॉक कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। एडीओ पंचायत रामचंद्र वर्मा, रामकृपाल, संजय श्रीवास्तव, सुमिरन प्रसाद, प्रेमनारायण, रितुराज पांडेय, रविप्रकाश पाण्डेय, सुशील कुमार, राज कुमार आदि शामिल रहे।
सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुए। ब्लॉक पर बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ विजय ओझा, पशु चिकित्सा केंद्र पर डॉ. विजय श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। परिषदीय विद्यालयों में पुष्पार्चन कर मिष्ठान वितरण किया गया। बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।
सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीदूधनाथ लाल श्रीवास्तव मेमोरियल एकेडमी अमरौली शुमाली में कृपाशंकर श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया है। प्रधानाचार्य अखिलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने गांधीजी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालयों में बाबूराम वर्मा, समाजवादी इंटर कॉलेज में प्रबंधक नगेंद्र पटेल ने ध्वजारोहण किया है। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया है। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज सूदीपुर में प्रधानाचार्य वेदमणि सिंह ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। गांधी व शास्री जी के विचारों पर प्रकाश डाला। सुधा गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक डॉ अजय यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया में शिक्षक राम सुधाकर पांडेय, राम सुमेर सिंह कृषक इंटर कॉलेज में बृजलाल नांदेकुआ में प्रबंधक राम करन सिंह, चौधरी चरण सिंह पदमापुर में प्रिंसिपल राम सरन चौधरी ने गांधी जयंती के बारे में जानकारी दी। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय देवमी, बनकटी, अहिरौली, जूनियर हाईस्कूल पक्कवा बाजार, घुघसा, बानपुर, पसड़ा मुरादापुर व सीडीए एकेडमी मथौली, चन्द्र गुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महा विद्यालय मथौली, एसबीआई, सिंडीकेट, पूर्वांचल बैंक बनकटी, लालगंज थाना, ब्लाक, रियासत इंटर कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, जानकी प्रसाद चौधरी कॉलेज आदि में विविध कार्यक्रम हुए। वार्डों में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक शिवगुलाम सिंह शहीद स्थल पर ग्राम प्रधान आदर्श प्रताप सिंह ने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वन क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव, गौरा तिराहे पर पौधरोपण किया गया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने अधीनस्थों के साथ परिसर की साफ-सफाई की। दीनबंधु महाविद्यालय, रामराज औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में प्रबंधकर हरिशंकर चौधरी व रविशंकर चौधरी की उपस्थिति में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। सांऊघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख किशोरा त्रिपाठी और बीडीओ राकेश ने ध्वजारोहण किया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रभारी प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने ध्वजा रोहण किया। प्राथमिक विद्यालय भादी खुर्द और पैड़ा खरहरा में बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम प्रधान पंकज सिंह, सुधा द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, राजेश गिरी, रमेशचंद चौधरी, रोशनलाल, रामफेर गौतम, जयंत शुक्ला, उदयराज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। महसों में श्री शिव शक्ति पीठ शोध एवं सेवा संस्थान की ओर से विचार गोष्ठी हुई। संरक्षक बाबा महादेव दास ने कहा ऐसे महापुरुष बार-बार जन्म नहीं लेते। हमें उनके पद चिह्नों का अनुकरण चाहिए। शिव सेना नेता नागेंद्र प्रसाद मिश्र, इन्द्रभान, रोशनी देवी, लकी, अजय आदि उपस्थित रहे।
यहां नहीं फहराया तिरंगा
महराजगंज। क्षेत्र के एसबीआई महराजगंज, केशवापुर प्राथमिक विद्यालय छपिया, एनएम सेंटर पोखरा सहित कई सरकारी संस्थानों में तिरंगा नहीं फहराया गया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पोखरा के टिक्कू पांडेय, बगीश पांडेय, महेश कुमार, राम कृष्ण सिंह ने बताया की इन संस्थान के लोगों द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया है।

गांधी प्रतिमा के समक्ष आईएमए का धरना

बस्ती। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आईएमए के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में गांधी कला भवन में धरना दिया। बाद में पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन भेजा।

आईएमए की मांग है कि अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा, क्लीनिकल इस्टेब्लिसमेंट एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट में संशोधन तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की क्षतिपूर्ति को एक सीमित के दायरे में रखा जाए। इस मौके पर सचिव डॉ. नवीन श्रीवास्तव, केके तिवारी, अश्वनी कुमार सिंह, आरएन चौधरी, जीपी शर्मा, एपीडी द्विवेदी, एमके सिन्हा, एसके शर्मा, संजय अरोरा, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार चौधरी, पीके श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अभिजात श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अभिनव चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह, मुश्ताक अहमद, राशिद खान, एआर खान, अब्दुल रशीद, रविकांत शर्मा, डीके गुप्त, वीएच रिजवी, एससी मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed