फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हत्या के विरोध में डाक्टरों ने बांधी काली पट्टी

हत्या के विरोध में डाक्टरों ने बांधी काली पट्टी

Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
हत्या के विरोध में डाक्टरों ने बांधी काली पट्टी
हत्या के विरोध में डाक्टरों ने बांधी काली पट्टी
विज्ञापन


बस्ती।
देवरिया जनपद के न्यू पीएचसी सखनी से ड्यूटी कर लौट रहे डॉ. खालिद की हत्या के विरोध में जिले के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने विरोध जताया। काली पट्टी बांध अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने काम काज निपटाने के बाद दोपहर 12 बजे अपने-अपने सेंटरों पर श्रद्धांजलि सभा की। दो मिनट का मौन रख खालिद की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।
घटना से मर्माहत प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने मंगलवार को काली पट्टी बांध विरोध जताने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली सहित जिले भर के सभी पीएचसी व सीएचसी पर डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर कामकाज किया। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित सभा में डॉ. आशीष नरायन त्रिपाठी ने कहा कि बदमाशों ने जिस प्रकार से ड्यूटी से वापस लौट रहे डॉक्टर की हत्या की वह बेहद चिंताजनक है। डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार को पहल करनी चाहिए। क्योंकि विषम परिस्थितियों में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। इस मौके पर जिला अस्पताल में एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. वीपी श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश, डॉ. विजय यादव, डॉ. पंकज शुक्ल, डॉ. पीके चौधरी, डॉ. सरफराज खान, डॉ. एसएस कन्नौजिया, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. जुनैद, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. एके सैनी, डॉ. मोहम्मद जलालु्द्दीन, डॉ. नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महिला अस्पताल मेें भी डॉक्टरों ने सभा की। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके सिंह, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. तैय्यब अंसारी, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. ममता सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।


लाठीचार्ज के विरोध में फूंका वीसी का पुतला

बस्ती। माकपा और वाम जनवादी संगठनों ने बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को वीसी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। केके तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की सुरक्षा तथा वाइस चांसलर की बर्खास्तगी की मांग की।
न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय से माकपा के जिला सचिव तिवारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारियों ने सरकार पर महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया। इस मौके पर रामगढ़ी चौधरी, वीरेंद्र प्रताप मिश्र, सत्यराम, शेषमनी, हीरालाल, नवनीत यादव, राम केवल, खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र, आज्ञाराम, श्रवण कुमार सप्पू, नरसिंह भारद्वाज, इकबाल, बैजनाथ यादव, नंदलाल चौरसिया, रामकेवल पटेल, जोगेंद्र, रामजी, इंद्रावती, विजय चौधरी, गणेश शंकर विद्यार्थी, राजकुमार, सुनीता, अमरनाथ, शकुंतला, मुनका, हमला, प्रभावती, बिलावती, विजय लक्ष्मी, मुन्नी, चंद्रवती, श्यामचरण, जनादेवी, ज्ञानमती, पैनरी, सरोज, रामप्रकाश, गायत्री, अख्तर आदि मौजूद रहे।

मानदेय वृद्धि के लिए कलमबंद हड़ताल जारी

बस्ती। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। जिला अध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा।
आंदोलन के आठवें दिन एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन और सरकार की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं लेकिन नाम मात्र का मानदेय मिलता है। सरकार ने मानदेय बढ़ाने का वादा किया लेकिन निभाया नहीं। आठ दिनों से लगातार कलम बंद हड़ताल कर अपना हक मांग रहीं आंगनबाड़ी कार्यक र्ताओं के मामले पर सरकार चुप्पी साधे है। हम अब अपना हक लेकर रहेंगे। जब तक प्रदेश नेतृत्व से कोई निर्देश नहीं मिल जाता कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। सुधा पाण्डेय, कादम्बरी पाण्डेय, संगीता, उमा देवी, चन्द्रकला देवी, रेखा देवी, आशा देवी, ऊषा चौधरी, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह, कलावती मौर्या, मालती देवी, दुर्गावती, अर्चना, सुनीता देवी, परमावती देवी, माधुरी पाठक, नीलम यादव, मीरा, रमावती, रंजना वर्मा, रिंकी पाल, कृष्णा चौधरी, ज्ञानमती, शोभा देवी, विजय लक्ष्मी, सन्तोष देवी, अमरावती देवी, माया देवी, ममता देवी, संध्या वर्मा, कलावती, पुष्पा चौधरी आदि उपस्थित रहीं।


एसडीएम को घेर मांगी मूलभूत सुविधाएं

रुधौली।
नगर पंचायत के नागरिकों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठाई। सड़क पर उतर कर नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रुधौली को सौंपा। नागरिकों ने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र न हुआ तो जनांदोलन किया जाएगा।
रुधौली में कस्बे सहित तहसील क्षेत्र को आठ से दस घंटे बिजली बमुश्किल मिल रही होगी। समस्या को लेकर एक सप्ताह पहले ही अमर उजाला ने खबर के माध्यम से विभागीय जिम्मेदारों को समस्या से आगाह कराया था लेकिन जिम्मेदार नहीं जागे। इसके फलस्वरूप मंगलवार को डीएम सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को नागरिकों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित भीड़ पहले कस्बे के मदरसा तिराहे से भानपुर तिराहा, विद्युत उपकेंद्र होते हुए तहसील प्रांगण तक पैदल मार्च करते हुए प्रदेश सरकार, विद्युत मंत्री, बिजली विभाग और एसडीएम रुधौली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बाद में अनियमित विद्युत आपूर्ति, क्षेत्र की खराब सड़क और वाटर सप्लाई को ठीक कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदारों से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, रविन्द्र चौधरी, धीरसेन निषाद, अरविंद गुप्ता, रवि मोदनवाल, दीपक सिंह, अमित यादव, फूलचंद्र यादव, सतिराम चौधरी, गोपाल सिंह, शकील अहमद, हाजी अब्दुल वहाब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



महंगाई के खिलाफ सड़क पर आम आदमी पार्टी

बस्ती।
बढ़ती महंगाई, पेट्रो पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया। कलेक्ट्रेट पहुंच पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। जायसवाल ने केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बीते तीन सालों में कच्चे तेलों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन सरकार दाम घटाने के बजाय उसमें वृृृद्धि कर दी। जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र गुप्त ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है, जिससे आम जन परेशान हैं। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी दिनेश चंद्र दूबे, नरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद, अजय यादव, उमेश, शैलेंद्र गुप्त, शब्बीर अहमद, सुजीत माथुर, अरुण भट्ट, वसीम, साबिर, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed