फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... स्वदेशी के नाम पर तोड़फोड़,छह गिरफ्तार

फोटो... स्वदेशी के नाम पर तोड़फोड़,छह गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो... स्वदेशी के नाम पर तोड़फोड़,छह गिरफ्तार
स्वदेशी के नाम पर तोड़फोड़, छह गिरफ्तार
विज्ञापन


बस्ती।
चाइनीज सामान का बहिष्कार करने निकले स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता गांधीनगर में तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। सदर विधायक दयाराम चौधरी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जनता होटल के पास स्थित मोबाइल की दुकान का ओप्पो लिखा साइन बोर्ड तोड़ डाला। हालांकि, तभी पुलिस पहुंच गई और उन्हें खदेड़ा। मंच के चार पदाधिरियों और दो चालकों को गिरफ्तार कर जुलूस में शामिल वाहनों को सीज कर दिया। बाद में व्यापारियों ने भी इनके विरोध में शहर में प्रदर्शन करते हुए मार्च किया।

वाराणसी से निकली स्वदेशी जागरण मंत्र की यात्रा रविवार को यहां पहुंची। तय कार्यक्रम संपन्न करने के बाद सोमवार को दोपहर गांधीनगर होते हुए कचहरी की तरफ रथ यात्रा के वाहन बढ़ने लगे। जनता होटल के पास एक मार्केट के गेट पर लगे ओप्पो मोबाइल कंपनी के बोर्ड पर नजर पड़ते ही कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। खबर पाकर एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी पवन गौतम, कोतवाल ब्रिजेंद्र सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह के अलावा शहर के सभी चौकी इंचार्ज और अतिरिक्त फोर्स पहुंच गई। सख्ती होते देखकर यात्रा में शामिल ज्यादातर लोग भाग खड़े हुए। इनमें नदेसर वाराणसी निवासी अजय कुमार, प्रतापगढ़ के पंकज, गोरखपुर कैंट थाने के कृष्णानगर निवासी गिरिजेश तिवारी और मऊ कोतवाली क्षेत्र के डॉ. सर्वेश पांडेय के अलावा चालक मऊ के हल्दरपुर निवासी राज कुमार चौहान, जौनपुर के चंदवल निवासी सरेविंद यादव को हिरासत में ले लिया। उधर, दुकान पर धावा बोलने की खबर पर शहर के व्यापारी भी लामबंद होने लगे। व्यापारी नेता सुभाष शुक्ल, अमित कुमार सिंह राहुल आदि ने चीनी सामान के विरोध के इस तरीके पर एतराज जताया। कहा कि राष्ट्रभक्ति के नाम पर डिस्प्ले बोर्ड तोड़ने की कोशिश की गई। कोतवाल के बताया कि सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed