{"_id":"593be7254f1c1b367a8b456b","slug":"111497098021-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में दिखी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में दिखी प्रतिभा
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सारी सुविधाओं के बाद परीक्षा में सफलता को ग्रामीणांचल के मेधावियों ने कड़ी टक्कर दी। गौर क्षेत्र के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज बेलवरिया जंगल की हाई स्कूल में शिवाकांत यादव ने 91.33 प्रतिशत तो विशाल पांडे 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ सफल हुए। किरन चौधरी 89.16 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। रुधौली क्षेत्र की प्रीति चौधरी ने हाईस्कूल में 92.33 प्रतिशत अंकों हासिल किए।
सूर्या पब्लिक कान्वेंट नगर बाजार के प्रबंधक सूर्य नारायण उपाध्याय, प्रधानाचार्य श्याम लता ने हाईस्कूल में अव्वल विशाल कुमार, अंशू उपाध्याय, अमन दुबे को सम्मानित किया। बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र व प्रबंधक राम सवारे यादव ने होनहारों को पुरस्कृत करने का एलान किया है। एचएलबी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार की इंटर छात्रा शैली मौर्या ने 90.4 प्रतिशत से कॉलेज में प्रथम तो संजय वर्मा 87.8 प्रतिशत एवं विजय कुमार 86.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में विजय कुमार, कृष्ण कुमार, एवं अमित कुमार क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने कहा कि होनहारों को सम्मानित किया जाएगा।
रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक महेश प्रताप कॉलेज प्रबंधक प्रदीप सिहं पिंकू, प्रधानाचार्य राम सुभाष वर्मा ने स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया। हाई स्कूल में दीपक बरनवाल 88 प्रतिशत, आशीष कुमार व श्याम सुंदर यादव 86.16 प्रतिशत के साथ दूसरे और अशीष कुमार व संदीप चौधरी 85.5 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंटर में अजय बरनवाल 85.6 प्रतिशत के साथ प्रथम, मोनिका सोनी-79 द्वितीय व गरिमा अग्रहरी-78.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थानपर रहीं। गुरुदास इंटर कालेज की जिला टॉपर प्रीती चौधरी के अलावा आयशा खातून 90.66, व रागिनी यादव 89.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। केटास बालिका कालेज में इंटर में बिंदू यादव, विंध्यवासिनी पांडेय और ज्योति जबकि हाईस्कूल में अंजली, अंशिका और सरिता प्रथम तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन
नागेश्वर सिंह विद्याभवन कप्तानगंज से हाई स्कूल में अनमोल, अभिनव और पूजा चौधरी स्कूल में प्रथम तीन स्थानों पर रहे जबकि इंटर में अनुपम पटेल, अनुराग और शिखा पांडेय क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल की हैं। पशुपति नाथ इंटर कॉलेज बनकटी का परीक्षाफल 80 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य भानुप्रकाश मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल में देवनाथ, शिवांगी मिश्रा टॉप पर रहे। सभी को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।