{"_id":"593953284f1c1ba50b8b458d","slug":"111496929064-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर बना ली बहुमंजिली इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर बना ली बहुमंजिली इमारत
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत (हरैया)। छावनी बाजार में डॉक्टर दंपती ने सार्वजनिक नाले पर बहुमंजिला इमारत खड़ी कर ली। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रोक दिया है। क्षेत्र में जल निकासी के इस एकमात्र नाले पर अवैध निर्माण ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विक्रमजोत ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानकला(छावनी) में कस्बे के ही निवासी डॉ. दंपति सार्वजनिक नाला पर निर्माण करवा रहे हैं। गांव के भूलेख में गाटा सं 128/1 में नाला दर्ज है। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान खानकला को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष छावनी विक्रम सिंह से संपर्क कर शिकायत की। कार्य रोकने पहुंचे थानेदार के सामने ही डॉक्टर दंपती ने अभद्रता शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने सख्ती से कार्य को बंद करवा दिया।