फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 new PRV vehicles added to the police fleet

Basti News: पुलिस के बेड़े में 11 नए पीआरवी वाहन शामिल

Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
11 new PRV vehicles added to the police fleet
पुलिस लाइन परिसर में हरी झंडी दिखाकर नए पीआरवी वाहनों को रवाना करते एएसपी श्यामकांत। स्रोत- पुल
बस्ती। पुलिस महकमे को यूपी- 0112 आपात कालीन सेवा के तहत 11 नए वाहन मिले हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन सभागार में पीआरवी के नए दो पहिया वाहनों को रवाना किया गया। एएसपी श्यामकांत, सीओ पुलिस लाइंस प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक पीआरवी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा जिले में आपातकालीन सेवा को अधिक सुदृढ़ बनाने, आम जनमानस को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए पीआरवी मुख्यालय से 11 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हें विभिन्न थानों की पीआरवी टीम को उपलब्ध कराया गया है। इसके पहले पूर्व जनपद में कुल 34 चार पहिया पीआरवी वाहन एवं 10 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित हो रहे थे। जिनका औसत रिस्पांस टाइम 04 मिनट 19 सेकंड था।
विज्ञापन

नए 11 दो पहिया पीआरवी वाहनों के संचालन से जनपद में कुल 34 चार पहिया पीआरवी वाहन तथा 21 दो पहिया पीआरवी वाहन हो गए हैं। इससे आम जनमानस द्वारा दी जाने वाली सूचना पर कम से कम समय में पीड़ित को पुलिस सहायता प्रदान की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed