फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 Namjad in Quarell case

मारपीट के तीन मामलों में 11 नामजद

Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 Namjad in Quarell case
मारपीट के तीन मामलों में 11 नामजद
विज्ञापन

बस्ती। जिले के तीन थाना क्षेत्र में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाद का कारण कहीं तेज आवाज में गाना बजाना रहा तो कहीं बच्चों के झगड़े में बड़े भी भिड़ गए।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी रामकुमार यादव का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के विजय, राजा, सुनीता, मुलायम ने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। परशुरामपुर थाने के लोहरौली निवासी प्रेमा देवी का आरोप है कि गांव के मंदिर पर तेज आवाज में गाना बजाने की बात को लेकर गांव के देवीदीन व विपिन उर्फ विफई ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। इसी गांव की तेतरा देवी का आरोप है कि तेज आवाज में गाना बजाने की बात को लेकर रामबचन व अंकित ने मारपीटा। लालगंज थाने के लालगंज गांव निवासी राजमती देवी का आरोप है कि गांव के रामप्रकाश, अनिल व मनरौता ने बच्चों की बात को लेकर उन्हें व उनके पति को मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed