फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11 absent in Atal Residential School entrance exam

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 11 अनुपस्थित

Mon, 12 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
11 absent in Atal Residential School entrance exam
जीजीआईसी में अटल बिहारी आवासीय स्कूल में प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी।
बस्ती। नवसृजित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए रविवार को राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा कराई गई। दिन में 11 से 1:15 बजे यानी सवा दो घंटे तक यह परीक्षा चली। दिव्यांग बच्चों को 40 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों की सुबह से भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जनपद के परशुरामपुर ब्लाक के बसेवा राय गांव में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय में बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के बच्चों के दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो गई। अलग-अलग तीनों जनपदों में आवेदकों की परीक्षा कराई गई। यहां जीआईसी में बस्ती जनपद के आवेदक बच्चों की परीक्षा हुई। इसमें कुल 172 छात्र-छात्राओं में 169 बच्चे शामिल हुए। मात्र तीन बच्चे अनुपस्थित रहे। नोडल अफसर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर यह परीक्षा कराई गई है। मंडल में कुल 270 बच्चों को परीक्षा देनी थी। लेकिन तीनों जनपदों में 11 बच्चे अनुपस्थित हो गए। संतकबीरनगर में 80 के सापेक्ष 73 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। यहां सात बच्चे गैरहाजिर हो गए। सिद्धार्थनगर में 18 में 17 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। महज एक बच्चा अनुपस्थित रहा। नोडल अफसर ने बताया कि संबंधित विद्यालय में शैक्षिक सत्र की शुरूआत 1 जुलाई से होनी है। पहले वर्ष कक्षा छह में 80 बच्चों का दाखिला किया जाएगा। परीक्षा में कुल 80 बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इसमें 40 प्रश्न मानसिक क्षमता परीक्षण, 20 गणित और 20 प्रश्न भाषा ज्ञान के शामिल रहे। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed