फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1064 candidates appeared in GNM entrance exam, 60 were absent

Basti News: जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 1064 अभ्यर्थी शामिल, 60 अनुपस्थित

Thu, 12 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
1064 candidates appeared in GNM entrance exam, 60 were absent
बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से शहर के तीन केंद्रों में बुधवार को जीएनएम प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। 1064 लोग परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 60 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए थे। परीक्षा की शुचिता बनी रहे, इसके लिए अधिकारी भी केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। सुबह 10 बजे से केंद्र पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। इसके बाद केंद्र के अंदर उनका प्रवेश शुरू हुआ। 11 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई। शांतिपूर्ण माहौल में अभ्यर्थी परीक्षा दिए। किसी भी केंद्र से कोई अनुचित सामग्री नहीं बरामद हुई। 1.20 बजे तक यह परीक्षा कराई गई। शिव हर्ष किसान इंटर कालेज में 379 लोगों ने परीक्षा दी। यहां 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या इंटर कालेज में 378 ने परीक्षा दी। 22 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं शामिल हुए। वहीं, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज में 307 ने परीक्षा दी। 17 अनुपस्थित रहे। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed