फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   105 buses sent to Santakbir Nagar to vote

मतदान कराने 105 बसें संतकबीरनगर भेजी गईं

Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
105 buses sent to Santakbir Nagar to vote
मतदान कराने 105 बसें संतकबीरनगर भेजी गईं
विज्ञापन

बस्ती। संतकबीरनगर में बुधवार को पंचायत चुनाव कराने के लिए परिवहन विभाग ने मंगलवार तक बस्ती से कुल 105 स्कूली बसों का इंतजाम कर भेज दिया। इन वाहनों से जिले के कुल 1259 मतदान कर्मी संतकबीरनगर में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को संतकबीरनगर में मतदान होना है। इसके लिए बस्ती संभागीय परिवहन कार्यालय से कुल 105 स्कूली बसों को मतदान कर्मियों को भेजने की तैयारी की गई थी। बस्ती के जिन कर्मियों को संतकबीरनगर में मतदान करवाना था, उनके लिए वाहनों के इंतजाम की जिम्मेदारी आरटीओ प्रशासन सगीर अहमद अंसारी ने एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे को सौंपी थी। मंगलवार की सुबह से ही दोनों अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज में जम गए और अधिग्रहीत स्कूली बसों को डीजल और अन्य प्रपत्र के साथ किसान महाविद्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

वहां से मतदान कर्मी संतकबीरनगर के विभिन्न ब्लॉकों को भेज दिए गए। वहीं, देर शाम तक कुछ अधिग्रहीत वाहनों के न पहुंचने से परिवहन विभाग के अधिकारियों को अलग से इंतजाम करना पड़ा। दूसरी तरफ वाहनों को ईंधन प्राप्त करने के लिए ड्राइवरों को पूर्ति विभाग के दफ्तर से लेकर अधिकारियों तक का चक्कर लगाना पड़ा। एआरटीओ ने बताया कि मतदान कर्मियों को सकुशल बूथों तक भेजने की व्यवस्था बना दी गई है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed