फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रशिक्षुओं ने डायट पर जड़ा ताला, नारेबाजी

प्रशिक्षुओं ने डायट पर जड़ा ताला, नारेबाजी

Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने डायट पर जड़ा ताला, नारेबाजी
प्रशिक्षुओं ने डायट पर जड़ा ताला, नारेबाजी
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबर अपलोड न होने से नाराज हैं प्रशिक्षु
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला प्रशिक्षण संस्थान पर बीटीसी 2015 के प्रशिक्षुओं ने बृहस्पतिवार को ताला जड़ दिया और गेट पर धरना देते हुए नारेबाजी की। प्रशिक्षु प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड न किए जाने से नाराज हैं। बाद में आश्वासन के बाद प्रशिक्षु दो दिन का समय देने के बाद मान गए।

टीईटी का परीक्षाफल घोषित हो गया। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने 69 हजार शिक्षकों के भर्ती का शासनादेश भी जारी किया। शासन के इस निर्देश के बाद बीटीसी-2015 के प्रशिक्षुओं का धैर्य इस नाते जवाब दे गया क्योंकि उनके प्रयोगात्मक परीक्षा का नंबर अपलोड नहीं किया जा सका है, जबकि इसे 22 नवंबर तक ही किया जाना था। इस नंबर के अपलोड न होने से इन प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम अटक जाएगा, इसकी भनक लगते ही प्रशिक्षु डायट परिसर में एकत्रित हो गए। डायट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रशिक्षुुओं का आरोप है कि निजी विद्यालयों के प्रशिक्षुओं का प्रयोगात्मक परीक्षा का नंबर तो अपलोड कर दिया गया, मगर डायट में पढ़ाई करने वालों का नंबर जानबूझकर अपलोड नहीं किया गया। ऐसे में वे शिक्षक भर्ती का आवेदन करने से वंचित हो जाएंगे। देर शाम तक प्रशिक्षु वहां डटे रहे। बाद में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल वहां पहुंचे और प्रशिक्षुुओं से बातचीत करने के बाद कॉलेज प्रशासन व परीक्षा नियामक इलाहाबाद से भी बात की। इसके बाद वे मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed