फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नदी की कटान से दहशत, सीएम से लगाई गुहार

नदी की कटान से दहशत, सीएम से लगाई गुहार

Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नदी की कटान से दहशत, सीएम से लगाई गुहार
फोटो
विज्ञापन

नदी की कटान से दहशत, सीएम से लगाई गुहार
धर्मूपुर मुस्तहकम के खजांची पुरवा के लोग सहमे
घाघरा नदी का कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के आराजी डूही धर्मूपुर मुस्तहकम के खजांची पुरवा निवासियों में घाघरा के कटान से दहशत है। ग्रामीणों को डर है कि अब घाघरा इनके घरों को भी आगोश में ले लेगी। गांव के बगल घाघरा नदी की धारा कटरिया-चांदपुर तटबंध पर लगातार दबाव बना रही है।

नदी का दबाव तटबंध पर आने से धारा का रुख इस गांव की तरफ है जो महज 30 मीटर की दूरी पर बह रही है। ऐसे में ग्रामीणों को अब लग रहा है कि खेती तो पहले कट चुकी है घर भी नदी की धारा में समा जाएगा। जिले का प्रशासनिक अमला गांव के बगल कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण कर लौट जाता है लेकिन हम ग्रामीणों को कटान से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। कटान के डर से गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है यही हाल रहा तो चंद दिनों में खजांची पुरवा का अस्तित्व मिट जाएगा। राम अरज, विक्रम, राम संवारे, राजकुमारी, कंचन, ममता, सनी, कान्हा, सोनू आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हम लोगों को कटरिया-चांदपुर तटबंध व रामजानकी मार्ग के बीच में सुरक्षित किया जाए। रविवार को इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव के निकट प्रदर्शन किया था। इस संबंध में एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ला का कहना है कि खजांची पुरवा गांव के समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed