फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Fri, 19 Jan 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Fri, 19 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
भानपुर मे एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
भानपुर(बस्ती)। ग्राम पंचायत रफियाचक में एसडीएम अमनदीप डुली और तहसीलदार जसीम अहमद की मौजूदगी में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान विभागवार समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी किया गया।
विज्ञापन


गांव वालों की शिकायत पर सार्वजनिक खलिहान और गड़ही पर अवैध अतिक्रमण को खाली करा दिया गया। चौपाल में बिजली विभाग की ओर एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में कनेक्शनों की जांच की गई। जिसमें पांच अवैध मिले। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कनेक्शन काट दिए गए । चार उपभोक्ताओं का भार वृद्धि कर नौ बकाएदारों को नोटिस देकर 15 दिनों के भीतर बिल जमा करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एल के पांडेय और चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक विश्वास ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की जांच और टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव के जर्जर हो चुके पंचायत भवन के पुनर्निर्माण की मांग एसडीएम से की। इस पर प्रधान को कार्य योजना देने को निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव के साथ डिप्टी सीवीओे डॉ. राजीव उपाध्याय, अवर अभियंता विद्युत उमेश उपाध्याय, एडीओ पंचायत राम चन्द्रवर्मा, राजस्व निरीक्षक हरि शंकर पाठक, ग्राम विकास अधिकारी मंजू सिंह, ग्राम प्रधान व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed