फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   धान कूटने की मशीन में फंसकर महिला की मौत

धान कूटने की मशीन में फंसकर महिला की मौत

Fri, 05 Jan 2018 12:42 AM IST
basti
basti Updated Fri, 05 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
धान कूटने की मशीन में फंसकर महिला की मौत
मंमंगरा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मानिकचंद(बस्ती)। रुधौली थाना क्षेत्र के उमरा खास गांव में धान कूटने की मशीन के सॉफ्ट में शाल फंसने से मंगरा देवी(55) की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। गांव के राधेश्याम गुप्ता ने ट्रैक्टर से चलने वाली धान कूटने की मशीन ले रखी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मंगरा देवी धान कुटाने के लिए मशीन मालिक से समय लेने गईं। बताया जा रहा है कि बात करने के लिए मशीन और ट्रैक्टर के बीच लोहे के शाफ्ट के करीब पहुंच गईं। दूसरी तरफ जरा सा ध्यान भटकते ही मंगरा देवी शाल और साड़ी फंस गई। यह देख पास खड़े मशीन के मालिक दौड़कर ट्रैक्टर बंद करने लगे लेकिन तब तक मंगरा के शरीर के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग घबरा कर भाग गए। इसी दौरान किसी ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पुलिस पहुंच गई। रुधौली के प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed